रबी के बाद खाली खेत में उगाएं ये मूंग, 60 दिनों में होगी छप्परफाड़ कमाई

होमताजा खबरकृषि

रबी के बाद खाली खेत में उगाएं ये मूंग, 60 दिनों में होगी छप्परफाड़ कमाई

Last Updated:

Agriculture Tips: रबी की कटाई के बाद खेत खाली न छोड़ें. समस्तीपुर के किसानों के लिए मूंग की खेती अब अतिरिक्त कमाई का बड़ा जरिया बनने वाली है. शक्तिमान-5, विराट और शिखा जैसी उन्नत किस्मों के जरिए किसान महज 60 से 75 दिनों में बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. कृषि वैज्ञानिकों ने कम समय में तैयार होने वाली इन फसलों के लिए बुवाई और सिंचाई के खास टिप्स साझा किए हैं.

ख़बरें फटाफट

समस्तीपुरः समस्तीपुर जिले के किसानों के लिए रबी फसल की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों का बेहतर उपयोग कर अतिरिक्त आमदनी कमाने का अच्छा मौका है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि रबी फसल की कटाई के तुरंत बाद मूंग की खेती शुरू कर दी जाए. इससे खेत खाली नहीं रहेगा. कम समय में अच्छी पैदावार के साथ अतिरिक्त आय भी मिल सकती है. वैज्ञानिकों के अनुसार मूंग की कुछ उन्नत किस्में ऐसी हैं जो कम समय में तैयार हो जाती हैं और किसानों को अच्छा उत्पादन देती हैं. इनमें शक्तिमान-5 किस्म को काफी उपयुक्त माना जाता है. यह किस्म जल्दी तैयार होती है और बेहतर उत्पादन देने की क्षमता रखती है. यदि किसान सही तरीके से बुवाई, खाद प्रबंधन और सिंचाई का ध्यान रखें तो उन्हें कम समय में बेहतर मुनाफा मिल सकता है.

वैज्ञानिकों ने दी उन्नत किस्म लगाने की सलाह
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिक डॉ. डी.के. राय ने बताया कि किसान रबी फसल, खासकर सरसों की कटाई के बाद खेत को खाली छोड़ने की बजाय मूंग की खेती कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों की सेवा के लिए लगातार अनुसंधान कर रहा है और विभिन्न मौसम के अनुकूल कई उन्नत किस्में विकसित की गई हैं. किसानों के लिए MH-1142, शिखा मूंग और विराट जैसी किस्में भी काफी उपयुक्त मानी जाती हैं. इन किस्मों में कम समय में अच्छी पैदावार देने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि खेत की अच्छी तैयारी और समय पर बुवाई से उत्पादन में और वृद्धि हो सकती है. उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मार्च माह तक मूंग की बुवाई कर देनी चाहिए ताकि समय पर फसल तैयार हो सके.

कम समय में तैयार होगी फसल
वैज्ञानिकों के अनुसार मूंग की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर लगभग 20 किलोग्राम बीज पर्याप्त होता है. बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई कर मिट्टी को भुरभुरी बना लेना चाहिए. खेत तैयार करते समय फास्फोरस और पोटाश का प्रयोग करना लाभदायक माना जाता है. साथ ही फसल के विकास के दौरान हल्की सिंचाई करते रहने से पौधों की वृद्धि अच्छी होती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि मूंग की फसल सामान्यतः 60 से 75 दिनों में तैयार हो जाती है. इसकी औसत उत्पादन क्षमता लगभग 10 से 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है. ऐसे में रबी फसल के बाद मूंग की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *