Last Updated:
Kitchen Gardening Tips: मार्च का महीना खेती से लेकर गार्डनिंग के लिए बढ़िया माना गया है. इस समय लगाए गए पौधे तेजी से पनपते हैं. आप भी इस समय का फायदा उठाइए और घर पर गार्डन में या गमले में कुछ चुनिंदा सब्जियां अभी से बो दीजिए. पूरी गर्मी सब्जी की कमी नहीं पड़ेगी.
Gardening Tips: मार्च का महीना गार्डनिंग के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है. इस दौरान मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही बहुत गर्म, जिससे बीज आसानी से अंकुरित हो जाते हैं और पौधे तेजी से बढ़ते हैं. यही वजह है कि गार्डनिंग के शौकीन लोग मार्च को किचन गार्डन शुरू करने का “गोल्डन पीरियड” मानते हैं. अगर आप भी अपने घर की छत, आंगन या गमलों में सब्जियां उगाना चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर सकते हैं. सही समय पर बोए गए बीज जल्दी बढ़ते हैं और पौधे भी मजबूत बनते हैं.
कम जगह में उगाएं कई सब्जियां
गार्डनिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मी के मौसम में कई ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें घर की छत या गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है. इनमें करेला, गिलकी, लौकी, तुरई, बैंगन और टमाटर जैसी सब्जियां शामिल हैं. इन सब्जियों को उगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. थोड़ी सी जगह में भी गमलों या ड्रम में इन्हें लगाया जा सकता है. कुछ ही समय में पौधे तैयार हो जाते हैं और घर पर ही ताजी व जैविक सब्जियां मिलने लगती हैं.
जैविक तरीके से उगाएं सब्जियां
घर में किचन गार्डन बनाने वाले भावेश पटेल बताते हैं कि उन्होंने अपने घर में कई सब्जियां लगा रखी हैं. कुछ सब्जियां गमलों में हैं तो कुछ बड़े डिब्बों और ड्रम में उगाई गई हैं. वे बताते हैं कि पौधों में गोबर की खाद का इस्तेमाल करते हैं और हर रविवार को उनकी देखभाल करते हैं. इससे पौधे अच्छे से बढ़ते हैं और सब्जियां भी अच्छी गुणवत्ता की मिलती हैं.
खर्च भी कम, सेहत भी बेहतर
भावेश पटेल के अनुसार घर पर सब्जियां उगाने से एक तरफ जहां बाजार का खर्च कम होता है, वहीं परिवार को शुद्ध और ताजी सब्जियां भी मिलती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी भी अब उनसे प्रेरित होकर अपने घरों में सब्जियां उगाने लगे हैं. खासकर गर्मी के मौसम में घर की उगाई हुई लौकी, तुरई और करेला स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. अगर थोड़ी सी मेहनत और समय दिया जाए तो घर की छत या आंगन में ही छोटा सा किचन गार्डन तैयार किया जा सकता है, जिससे पूरे परिवार को ताजी और जैविक सब्जियां मिल सकती हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.