Last Updated:
Gardening Tips: गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में कड़े धूप में गार्डन में धनिया उगना सबसे मुश्किल काम होता है. क्योंकि धनिया बेहद ही संवेदनशील होती है और तुरंत मुरझा जाती है, लेकिन अगर आप गार्डन एक्सपर्ट के 2-3 जुगाड़ू तरीके देख लेंगे तो आपके लिए धनिया उगाना बड़ा ही आसान हो जाएगा. ऐसे में धनिया ही नहीं, साथ में पुदीना भी उगा सकते हैं. इससे आपके धनिया का एक पत्ता भी नहीं सूखेगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रांची के गार्डनिंग एक्सपर्ट प्रशांत बताते हैं कि अगर आप धनिया पत्ता गर्मी में उगाना चाहते हैं तो आप एक काम करिए, सबसे पहले अपने गार्डन में कोई छायादार जगह ढूंढिये. जहां पर हल्की धूप आए, बहुत अधिक नहीं या फिर पेड़ के नीचे की जो जगह होती है. वह भी बढ़िया है. इसके बाद आपको दो काम और करना है.
इसके बाद गमले के तौर पर आपको थर्माकोल का गमला लेना है. क्योंकि यह नमी और वाटर को रिटेन करके रखता है और कूलिंग इफेक्ट देता है. इसलिए गर्मी में इसमें पानी जल्दी भाप बनकर नहीं उड़ता. ऐसे में आप कोई बड़ा थर्माकोल ले लीजिए. यह बाजार में आसानी से मिल जाएगा.
उसमें केचुआ, गोबर खाद और मिट्टी यह तीनों मिलकर डाल दीजिए. जब मिट्टी तैयार हो जाए तब धनिया रोप दीजिए. इसके बाद इसके ऊपर जो हरे रंग का जाल होता है. उसका दो लेयर डाल दें. अगर आपके पास घर में पुरानी मच्छरदानी है या फिर कोई पुराना जाली है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जो बेकार पड़ा हुआ है. उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे उन्होंने पुराने जाली का इस्तेमाल किया है. ऐसे जाली की दो लेयर डाल दीजिए. अब क्या है कि धूप डायरेक्ट नहीं लगेगी और आपका धनिया पत्ता बाहरी एनवायरमेंट से एकदम सुरक्षित रहेगा.
इसके बाद देखिए कुछ दिन में आपको पत्ते नजर आने लगेंगे और आपका धनिया एकदम फ्रेश ताजा और एकदम बड़े-बड़े पत्तेदार दिखाई देने लगेंगे. मानो की आर्टिफिशियल हो. अब आपको इस तरीके का देखने को मिलेगा, वह भी एकदम हरी-भरी गर्मी में. इसके साथ ही आप पुदीना भी उगा सकते हैं. दोनों साथ ही साथ करें तो और भी अच्छा है.
.