Ground Report: MP का सबसे बड़ा फ्लाईओवर कर रहा कंफ्यूज! ट्रैफिक पुलिस ने खुद खोली पोल, सामने आई ये वजह

Last Updated:

MP Largest Flyover Ground Report: मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर राहगीरों को भ्रमित कर रहा है. आए दिन एक्सीडेंट हो रहे है. नौबत यहां तक आ गई कि खुद ट्रैफिक पुलिस की ओर से रील बनाकर इस बात की पोल खोली गई. जानें पूरा माजरा…

Jabalpur News: मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर अब लोगों को कन्फ्यूज कर रहा है. इस फ्लाइओवर की लंबाई 7 km है, जिसे करीब 1100 करोड़ खर्च कर बनाया गया है. लेकिन, अब इसी फ्लाईओवर में चढ़ने से लोगों का सिर चकरा रहा है. क्योंकि, कुछ साइन बोर्ड ऐसे हैं, जो गलत दिशा बता रहे हैं. इससे राहगीर भटक रहें हैं और राहगीरों को लंबा फेरा लगाना पड़ा रहा है. खुद जबलपुर पुलिस ने इस बात की पोल खोली है.

दरअसल, MP का यह फ्लाईओवर रीलबाजों, स्टंट से लेकर करवाचौथ तक मनाने को लेकर शुरू से ही सुर्खियों में रहा है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी इस फ्लाईओवर को भ्रमित करने वाला बताया है, जिसको लेकर बकायदा रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है. इसमें कॉमेंट कर लोगों ने रील को समर्थन भी दिया है. आखिर क्यों हो रहे हैं MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर में राहगीर परेशान? देखिए ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट….

दमोह नाका चौराहे की रोटरी पर खामियां
गोहलपुर से फ्लाईओवर से सीधे जाने पर सबसे पहली रोटरी दमोह नाका चौराहे की आती है. यहां से एक रास्ता सीधे बलदेवबाग होते हुए रानीताल की ओर जाता है, जबकि दूसरा रास्ता दाहिने और मुड़कर आईएसबीटी की ओर जाता है. लेकिन, फ्लाईओवर में लगा साइन बोर्ड लोगों को सही रास्ता बताने की जगह भ्रम में डालने का काम करता है. यहां साइन बोर्ड के मुताबिक, दाहिने और मदनमहल और रानीताल व बाई ओर जाने पर गोहलपुर और अधारताल का रास्ता इंडिकेट किया जाता है.

राहगीर हो रहे भ्रमित, हो रहे प्रतिदिन एक्सीडेंट 
साइन बोर्ड गलत होने के कारण राहगीर प्रतिदिन भ्रमित हो रहे हैं और रोजाना एक्सीडेंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. इतना ही नहीं, राहगीर रास्ता भटक जाते हैं और जिन राहगीरों को जानकारी नहीं होती, उन्हें कई किलोमीटर लंबा फेरा भी लगाना पड़ता है. लिहाजा फ्लाईओवर में गलत साइन बोर्ड लगाए जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है. ये साइन बोर्ड हादसे को भी आमंत्रित कर रहे हैं.

भूल-भुलैया साबित हो रहा फ्लाईओवर
ट्रैफिक पुलिस के शशांक तिवारी ने वीडियो जारी करते हुए बताया, मध्य प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर लोगों के लिए भूल-भुलैया सा साबित होता जा रहा है. क्योंकि, इस फ्लाईओवर में इंडिकेशन अच्छे तरीके से नहीं दिए गए हैं. जो इंडिकेशन दिए गए हैं, वह लोगों को समझ में नहीं आ रहे हैं. बहरहाल अब देखना होगा कि फ्लाईओवर में बने इस साइन बोर्ड में आखिर कब तक सुधार किया जाता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

Ground Report: MP का सबसे बड़ा फ्लाईओवर कर रहा कंफ्यूज! पुलिस ने खोली पोल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *