अस्पताल में मां-बाप, घर में मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल, देखें इंदौर से ग्राउंड रिपोर्ट

Last Updated:

Indore water contamination Crisis: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी ने तबाही मचा दी है, 27 अस्पतालों में 169 मरीज भर्ती हैं और 1000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, NEWS 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं. साफ शहर की चमक के पीछे छिपी यह कड़वी सच्चाई सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत

 मिथिलेश गुप्ता/इंदौर. देश के सबसे स्वच्छ शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 169 मरीज 27 अस्पतालों में भर्ती हैं. 1000 ज्यादा लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं. लगातार भागीरथपुरा से मरीज सामने आ रहे हैं.  परिजनों के बयानों के आधार पर मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच चुकी है. दूषित पानी की वजह से हो रही मौतों के बीच भागीरथपुरा में हाहाकार मचा हुआ है. NEWS 18 की टीम उस गली में पहुंची जो सबसे ज्यादा प्रभावित है. लोगों का कहना है कि आज भी यहां पानी आया लेकिन हमने भरा नहीं. करीब 6 महीनें से गंदे पानी को लेकर शिकायत कर रहे है.

इसी गली में रहने वाली सीमा प्रजापत की अस्पताल जाते वक्त मौत हुई थी. लोगों ने बताया कि उल्टी दस्त की वजह से बीमार हुई थीं.  सीमा प्रजापत का परिवार दुखी है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अचानक क्या से क्या हो गया.

भागीरथपुरा की गलियों से रोनें की आवाजें
गली में घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग अम्मा मिली, जिनकी आंखों में आंसू थे. हाथ में दवाई. उन्होंने बताया कि 25 साल का बेटा बीमार है लेकिन मजबूरी में कमाने गया है, क्योंकि मुझे उल्टी दस्त हो रही है. हम रोज कमाते हैं रोज खाते हैं. दवाइयां तो मिल गई शाम को खाएंगे क्या.. बस इतना बोलते ही रोने लगीं. बोली पानी पीने से डर लगने लगा है. हमारी गलती क्या थी हमने तो पानी ही पिया था.

मासूमों को मां का इंतजार
गलियों से दर्द की अलग-अलग तस्वीर के सामने आ रही हैं. किसी की आंखों में आंसू तो किसी की आंखों में खोने का गम तो कोई घर पर अकेला. एक गली में हमें दो मासूम बच्चे मिले. जिनका नाम गुरुतम पंथी 10 साल और  अवनी पंथी 8 साल की जो तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं. घर के बाहर दोनों मासूम बच्चे बैठे हुए थे. अवनी रो रही थी उसके रोने की आवाज सुनकर हम भी रुक गए.

अवनी ने कहा कि मां देवकी बीमार है उल्टी दस्त हो रहे हैं. अस्पताल गई हैं. पिता भूपेंद्र दोनों मौसी लीला और विद्या को लिकर अस्पताल गए हैं, क्योंकि दोनों मौसी भी उलटी दस्त की वजह से बीमार हैं. घर पर हम अकेले हैं. डर लग रहा है. मां की याद आ रही है. ऐसे कई तस्वीर है जो भागीरथपुरा के लोगों की दर्द और पीड़ा को बयां कर रही हैं.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

अस्पताल में मां-बाप, घर में बच्चों का बुरा हाल, देखें इंदौर से ग्राउंड रिपोर्ट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *