Ground Report: जबलपुर में मदनमहल पहाड़ी पर चला बुलडोजर, आंखों के सामने टूटे घर, रहवासी रोए

Last Updated:

Jabalpur News: कार्रवाई के दौरान मंजर बेहद भावुक था. जिन घरों को तिनका-तिनका जोड़कर बनाया गया था, उन्हें अपनी आंखों के सामने जमींदोज होते देख महिलाएं और बच्चे सुबकते नजर आए. कई परिवारों ने प्रशासन से हाथ जोड़कर मोहलत मांगी, लेकिन कानून के डंडे के आगे किसी की एक न चली. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट…

Jabalpur News: संस्कारधानी जबलपुर की पहचान मदन महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शनिवार को प्रशासन ने ‘मेगा ऑपरेशन’ शुरू कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम भारी लाव-लश्कर के साथ पुरवा स्थित ICMR के सामने पहुंची. देखते ही देखते सालों पुराने आशियाने मलबे में तब्दील होने लगे, जिसे देख रहवासियों का कलेजा मुंह को आ गया.

कार्रवाई के दौरान मंजर बेहद भावुक था. 700 से ज्यादा घरों को तिनका-तिनका जोड़कर बनाया गया था, उन्हें अपनी आंखों के सामने जमींदोज होते देख महिलाएं और बच्चे सुबकते नजर आए. कई परिवारों ने प्रशासन से हाथ जोड़कर मोहलत मांगी, लेकिन कानून के डंडे के आगे किसी की एक न चली. देखिए लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट….

मासूम बोला; ‘मैडम डांटेगी, परसों से पेपर हैं’…
प्रशासनिक कार्रवाई के बीच बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिख रहा है. चौथी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम लोकेश वाल्मीक ने रुआंसे गले से लोकल 18 से कहा, “पास में ही मेरा स्कूल है और 9 तारीख (सोमवार) से पेपर है. अब हमें यहां से हटाकर तेवर गांव भेजा जा रहा है. इतनी दूर से हम पेपर कैसे देंगे? स्कूल जाएंगे तो मैडम डांटेगी.” लोकेश जैसे कई बच्चों के मन में अब परीक्षा से ज्यादा घर छिनने का डर बैठा है.

30 साल से यहां रह रहे, एक प्लॉट में 15 लोग कैसे रहेंगे?
कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने पुरवा के दुर्गा मंदिर में इकट्ठा होकर अपनी पीड़ा जाहिर की. रहवासी दीपक विश्वकर्मा ने कहा, “हम जानते हैं कि यह सरकारी जमीन है, लेकिन हम यहां 30 साल से रह रहे हैं. यहीं पैदा हुए और पले-बढ़े. तब हमारा 3 लोगों का परिवार था, आज 15 लोग हैं. प्रशासन ने सिर्फ एक पर्ची और तेवर में 450 स्क्वायर फीट का प्लॉट दिया है. आप ही बताइए, एक छोटे से प्लॉट में 15 लोगों का परिवार कैसे समाएगा?”

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *