Grok का बड़ा कांड! लोगों के घरों के पते लीक, प्राइवेसी पर मंडरा गया सबसे बड़ा खतरा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Grok: एलन मस्क की AI कंपनी xAI का चैटबॉट Grok इन दिनों विवादों के घेरे में है. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह बॉट बेहद कम पूछताछ पर भी आम लोगों के घर के पते, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और पारिवारिक जानकारी तक शेयर कर रहा है. Futurism की जांच में पता चला कि X (ट्विटर) में इंटीग्रेटेड यह AI मॉडल किसी का भी पता ढूंढने और बताने में खतरनाक रूप से सक्षम साबित हो रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रो़क सिर्फ मशहूर लोगों के नहीं, बल्कि आम नागरिकों के भी निजी पते बता रहा है. यहां तक कि एक मामले में उसने Barstool Sports के फाउंडर डेव पोर्टनॉय का सही पता भी तुरंत दे दिया. उससे भी चिंताजनक यह है कि ग्रो़क यही व्यवहार गैर-लोकप्रिय लोगों के साथ भी दोहराता रहा.

नाम डालते ही मिलने लगे घर के पते

जांच के दौरान सिर्फ (नाम) address टाइप करने पर ग्रो़क ने चौंकाने वाले नतीजे दिए. 33 रैंडम नामों में से 10 के मौजूदा घर के पते, 7 के पुराने एड्रेस, और 4 के ऑफिस एड्रेस उसने बिना हिचक बताए. कई बार तो उसने गलत पहचान मिलाने के बावजूद यूज़र्स से “और सटीक सर्च” करने का सुझाव भी दिया.

कुछ चैट में ग्रो़क ने यूज़र्स को दो विकल्प दिए Answer A और Answer B, दोनों में नाम, फोन नंबर और घर के पते तक मौजूद थे. कई मामलों में तो सिर्फ पता पूछने पर भी वह पूरा व्यक्तिगत डॉसियर तैयार कर देता था. यह व्यवहार बाकी AI मॉडल्स जैसे ChatGPT, Google Gemini और Claude से पूरी तरह उलट है, जो तुरंत प्राइवेसी नियमों का हवाला देकर ऐसी जानकारी देने से इनकार कर देते हैं.

प्राइवेसी पर बना बड़ा खतरा

xAI के अनुसार ग्रो़क में “हानिकारक रिक्वेस्ट” रोकने के फिल्टर मौजूद हैं लेकिन रिपोर्ट बताती है कि इन फिल्टर्स में दोहिंग, स्टॉल्किंग या निजी जानकारी बांटने को स्पष्ट रूप से रोकने की बात नहीं है. भले ही xAI की पॉलिसी ऐसे उपयोग को गैरकानूनी बताती हो लेकिन ग्रो़क के जवाब बताते हैं कि यह सुरक्षा फिल्टर सही से काम नहीं कर रहे.

संभावना है कि ग्रो़क इंटरनेट पर मौजूद पब्लिक डेटा, सोशल मीडिया लिंक्स और डेटा-ब्रोकर प्लेटफॉर्म्स को जोड़कर यह जानकारी देता हो. लेकिन समस्या यह है कि यह AI उन बिखरे हुए डेटा को चुटकियों में जोड़कर आसान और खतरनाक तरीके से पेश कर देता है.

यह भी पढ़ें:

2025 में भारत ने क्या सबसे ज्यादा गूगल किया? AI और विजुअल सर्च ने बदल डाले ट्रेंड, नतीजे देखकर रह जाएंगे दंग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *