हार्ट और ब्रेन को बूस्ट कर सकती है ग्रीन टी ! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Last Updated:

Green Tea Health Benefits: ग्रीन टी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. कई रिसर्च में पता चला है कि ग्रीन टी का सेवन करने से ब्रेन और हार्ट हेल्थ बूस्ट हो सकती है. यह याददाश्त भी बेहतर बना सकती है. नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से राहत मिल सकती है. कई रिसर्च में ग्रीन को को कैंसर से बचाने में भी फायदेमंद माना गया है. आप रोज 2-3 कप ग्रीन टी पी सकते हैं और हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं.

ग्रीन टी पीने से ब्रेन और हार्ट दोनों को फायदा मिल सकता है.

Health Benefits of Green Tea: ग्रीन टी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें तमाम नेचुरल तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं. सदियों से एशिया में ग्रीन टी को एक प्राकृतिक औषधि की तरह किया जाता रहा है. कई रिसर्च में भी ग्रीन टी के गजब के फायदे सामने आए हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, कैटेचिन्स जैसे शक्तिशाली कंपाउंड शरीर को सेल डैमेज से बचाने, दिल और दिमाग को बूस्ट करने और वेट मैनेजमेंट में मदद कर सकते हैं. कई रिसर्च तो इसे सेहत के लिए सुपर ड्रिंक तक बताती हैं. इसका नियमित सेवन करने से कई गजब के फायदे मिल सकते हैं.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन टी पीने से ब्रेन फंक्शन बूस्ट हो सकता है. ग्रीन टी करने से मूड स्टेबल होता है और मानसिक शांति मिलती है. एक स्टडी में पाया गया कि नियमित रूप से ग्रीन टी पीने वाले मध्यम व बुजुर्ग लोगों में कॉग्निटिव डिक्लाइन का खतरा 64% तक कम हुआ. ग्रीन टी अक्सर वजन घटाने में भी कारगर होती है. रिसर्च बताती हैं कि यह मेटाबोलिज्म को बढ़ावा दे सकती है और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ा सकती है. साल 2022 के एक रिव्यू में पाया गया कि ग्रीन टी का असर एक्सरसाइज के साथ और बेहतर दिखाई देता है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ ग्रीन टी पीने से वजन में बड़ा बदलाव नहीं होता, लेकिन यह वेट मैनेजमेंट में मदद कर सकती है.

हार्ट हेल्थ के लिए ग्रीन टी को फायदेमंद माना जाता है. कई रिसर्च में पता चला है कि ग्रीन टी हार्ट डिजीज के रिस्क फैक्टर्स को कम कर सकती है. यह खास चाय हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. ग्रीन टी का सेवन फेफड़ों और ओवरी कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है. हालांकि ग्रीन टी और कैंसर को लेकर ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है. ग्रीन टी में मौजूद कुछ यौगिक ब्रेन एजिंग प्रोसेस को धीमा करने में भूमिका निभा सकते हैं.

जापान में की गए एक रिसर्च के अनुसार जो लोग रोज 5 या इससे ज्यादा कप ग्रीन टी पीते थे, उनमें सभी कारणों से मृत्यु का जोखिम काफी कम पाया गया. ग्रीन टी के दिल और दिमाग दोनों पर सुरक्षात्मक प्रभाव लंबे जीवन की संभावना बढ़ा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ग्रीन टी दुनिया की सबसे स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक्स में से एक है. यह दिमाग की कार्यक्षमता, मूड और स्मरण शक्ति में सुधार कर सकती है. नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन लंबी उम्र से जुड़ा पाया गया है, लेकिन इसके कुछ प्रभावों पर और ज्यादा रिसर्च की जरूरत है.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हार्ट और ब्रेन को बूस्ट कर सकती है ग्रीन टी ! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *