दादी-नानी का रामबाण नुस्खा! त्रिफला का पानी पीते ही आंखों की जलन और लालपन होगा गायब

Last Updated:

Triphala Water Benefits: आज की भागदौड़ और ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों में जलन, लालपन और थकान आम समस्या बन गई है. दादी-नानी का आजमाया हुआ देसी नुस्खा त्रिफला का पानी इन समस्याओं में कारगर माना जाता है. नियमित सेवन से आंखों की सफाई होती है, सूजन कम होती है और नजर तेज बनी रहती है. यह आयुर्वेदिक उपाय आंखों को ठंडक देकर लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है.

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के लंबे इस्तेमाल से आंखों में जलन, लालपन और थकान की समस्या आम हो गई है. धूल-मिट्टी, प्रदूषण और नींद की कमी भी आंखों को नुकसान पहुंचा रही है.ऐसे में लोग तुरंत राहत के लिए आई ड्रॉप्स का सहारा लेते हैं, लेकिन दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी आंखों की देखभाल में कारगर माने जाते हैं. इन्हीं में से एक है त्रिफला का पानी, जिसे आयुर्वेद में आँखों के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है.

news 18

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार त्रिफला तीन औषधियों—हरड़, बहेड़ा और आंवला—से मिलकर बनता है.इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण आँखों को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ जलन और लालपन को कम करने में मदद करते हैं. बुजुर्गों का कहना है कि सही तरीके और नियमितता से इसका उपयोग किया जाए, तो आँखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है.

tip and tricks

त्रिफला का पानी खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिन्हें सुबह उठते ही आंखों में भारीपन महसूस होता है या दिनभर स्क्रीन देखने के कारण आंखें थकी-थकी लगती हैं. यह नुस्खा आंखों की प्राकृतिक सफाई में मदद करता है और हल्की जलन या खुजली से राहत देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

news 18

उपयोग की विधि भी बेहद आसान है.: रात में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक गिलास साफ पानी में भिगो दें. सुबह उठकर इस पानी को बहुत अच्छी तरह छान लें, ताकि उसमें कोई कण न रह जाए. इसके बाद उसी साफ पानी से आँखों को धीरे-धीरे धोएं.ध्यान रखें कि पानी आँखों में हल्के हाथ से जाए और रगड़ न लगाई जाए.

news 18

नियमित रूप से इस प्रक्रिया को अपनाने से आँखों को ठंडक मिलती है. लालपन धीरे-धीरे कम होता है और जलन में भी आराम महसूस होता है. कई लोगों का अनुभव है कि इससे आँखों में ताजगी बनी रहती है और नजर साफ लगती है.

Udaipur

यह घरेलू नुस्खा है, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं. पानी पूरी तरह साफ और छना हुआ होना चाहिए, क्योंकि जरा-सी लापरवाही आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है. यदि आंखों में इंफेक्शन, तेज दर्द या किसी गंभीर बीमारी की शिकायत हो, तो इस नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

news 18

दादी-नानी का यह सरल और सस्ता नुस्खा आज भी आंखों की सामान्य समस्याओं में राहत दे सकता है. बदलती जीवनशैली में जहां आंखें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं, वहीं त्रिफला का पानी एक प्राकृतिक विकल्प के रूप में अपनाया जा सकता है, बशर्ते सही तरीके और सावधानी के साथ इसका उपयोग किया जाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चश्मा दूर रखना है? तो अपनाएं त्रिफला पानी का देसी उपाय, आंखें रहेंगी स्वस्थ

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *