दमोह में दादी ने नहीं दिए 100 रुपए, नाती ने मार दी कुल्‍हाड़ी, रो पड़ा गांव

Last Updated:

MP crime News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक नाती ने अपनी दादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वजह सुनकर हर कोई हैरान है- आरोपी ने दादी से सिर्फ ₹100 माँगे थे. दादी ने पैसे देने से मना किया, तो उसने गुस्से में आकर उनका गला काट दिया. यह दर्दनाक वारदात जबेरा थाना क्षेत्र के घनेटा गाँव में घटी है.

ख़बरें फटाफट

दमोह पुलिस ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर तुरंत जांच शुरू कर दी.

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ 23 वर्षीय नाती ने सिर्फ ₹100 न मिलने पर अपनी 60 वर्षीय दादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. यह घटना जबेरा थाना क्षेत्र के घनेटा गाँव की है. पुलिस के अनुसार आरोपी धार्मिक आयोजन में जाने के लिए पैसे माँग रहा था. जब दादी ने मना किया, तो उसने गुस्से में आकर गर्दन पर वार कर दिया. मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी रघुवर गौंड को गिरफ्तार कर लिया है. स्‍थानीय लोग यहां आरोपी नाती जो कि मृतका के बेटे का बेटा है, को झगड़ालू बता रहे हैं. यहां बेटे और बेटी दोनों के बेटे को नाती ही कहा जाता है.

यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग कह रहे हैं- ₹100 की कीमत पर रिश्ता और ज़िंदगी दोनों खत्म हो गई. पुलिस के अनुसार, मृतका 60 वर्षीय रातरानी गौंड अपने घर के बाहर लकड़ी काट रही थीं. उनका नाती रघुवर गौंड भी वहीं मौजूद था. गाँव में धार्मिक आयोजन चल रहा था, जिसमें जाने के लिए उसने अपनी दादी से ₹100 माँगे. दादी ने पैसे देने से इंकार किया, तो रघुवर भड़क गया. उसने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और दादी की गर्दन पर वार कर दिया. पुलिस ने मृतका के बेटे बलवंत गौंड और गाँव के अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

घटनास्थल पर ही मौत, आरोपी फरार
वार इतना तेज था कि रातरानी गौंड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आरोपी नाती मौके से भाग निकला. परिजनों ने जब महिला को लहूलुहान देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
दमोह के एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने बताया “मामले में आरोपी रघुवर गौंड को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने पैसे की माँग पर विवाद स्वीकार किया है. हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.”

गाँव में पसरा सन्नाटा, रिश्तों पर सवाल
इस घटना के बाद पूरे गाँव में सन्नाटा है. लोग विश्वास नहीं कर पा रहे कि महज़ ₹100 की बात पर एक नाती ने अपनी ही दादी की जान ले ली. यह वारदात न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोरने वाली है.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दमोह में दादी ने नहीं दिए 100 रुपए, नाती ने मार दी कुल्‍हाड़ी, रो पड़ा गांव

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *