दादी की बादाम और टमाटर वाली चटनी, गजब का रहता है स्वाद, खाकर हर कोई पूछेगा रेसिपी

Last Updated:

टमाटर की चटनीः अगर खाने की थाली में कुछ ऐसा हो जो स्वाद को चार गुना बढ़ा दे, तो वो है चटनी. आपने पुदीने, धनिया या लहसुन की चटनी तो खूब खाई होगी, लेकिन इस बार पेश है कुछ नया और मजेदार, बादाम और टमाटर की चटनी. इसमें टमाटर की हल्की खटास और बादाम की मलाईदार मिठास का अनोखा मेल होता है. जब दोनों का स्वाद जुड़ता है.

आपने आज तक कई तरह की चटनी खायी होंगी पर टमाटर-बादाम की चटनी शायद ही टेस्ट की हो. ये बनाने में आसान, स्वाद में लाजवाब और टेक्स्चर में इतनी क्रीमी होती है कि चटनी का रूप ही बदल जाता है. खास मौकों पर इसे बनाएं, खाने वाले सब्जी से ज्यादा चटनी खा जाएंगे.

tomato best recipe

अगर खाने की थाली में कुछ ऐसा हो जो स्वाद को चार गुना बढ़ा दे, तो वो है चटनी. आपने पुदीने, धनिया या लहसुन की चटनी तो खूब खाई होगी, लेकिन इस बार पेश है कुछ नया और मजेदार, बादाम और टमाटर की चटनी. यह न सिर्फ खाने का जायका बढ़ा देती है बल्कि सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं.

tomato recipe

इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टमाटर की हल्की खटास और बादाम की मलाईदार मिठास का अनोखा मेल होता है. जब दोनों का स्वाद जुड़ता है, तो यह एक ऐसा तड़का लगाता है जिसे खाकर हर कोई कह उठे वाह, क्या बात है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

tomato

इस चटनी को बनाना बिल्कुल आसान है. सबसे पहले ताजे लाल टमाटरों को अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लें. दूसरी ओर, बादाम को थोड़ी देर पानी में भिगोकर उसका छिलका उतार लें. अब एक पैन में हल्का सा तेल डालकर उसमें टमाटर, हरी मिर्च और लहसुन को भूनें. जब ये अच्छी तरह गल जाएं तो इसमें भीगे हुए बादाम डालकर मिक्सी में पीस लें. ऊपर से हल्का नमक और ताजा धनिया डालते ही आपकी लजीज चटनी तैयार है.

tomato

बादाम और टमाटर की चटनी का स्वाद इतना मजेदार होता है कि इसे आप रोटी, पराठा, डोसा, इडली या फिर चावल के साथ भी खा सकते हैं. खासकर बच्चों को इसका हल्का क्रीमी और टेस्टी स्वाद बहुत पसंद आता है. यह चटनी न सिर्फ भूख बढ़ाती है बल्कि साधारण खाने को भी खास बना देती है.

tomato

बादाम में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं जो दिमाग और शरीर को ताकत देते हैं. वहीं टमाटर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं. यानी यह चटनी सिर्फ स्वाद का ही नहीं बल्कि सेहत का भी खजाना है.

chatni

यह चटनी किसी भी मौके पर परोसी जाए, तुरंत सबका ध्यान खींच लेती है. घर आए मेहमान अगर इसे चख लें, तो तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे. इसकी खासियत यह है कि इसे आप थोड़ी मात्रा में बनाकर तुरंत खा सकते हैं या फिर फ्रिज में रखकर दो-तीन दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दादी की बादाम और टमाटर वाली चटनी, खाकर हर कोई पूछेगा रेसिपी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *