Grammy Award 2026: दलाई लामा को मिला संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड, इस एलब्म के लिए सम्मा

Dalai Lama Grammy Awards 2026: तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवार्ड मिला है. खास बात यह है क, म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड ग्रैमी पहली बार किसी आध्यात्मिक गुरु को मिला. संगीत की दुनिया के इस अवार्ड से दलाई लामा 90 की उम्र में सम्मानित हुए.

इस एल्बम के लिए सम्मानित हुए दलाई लामा

बता दें कि, 68वां सालाना ग्रैमी अवार्ड (68th Grammy Award) का आयोजन लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में हुआ.  68वें ग्रैमी अवॉर्ड सेरेमनी में दलाई लामा के एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ को पहला अवॉर्ड मिला. दलाई लामा का यह एल्बम 1 फरवरी 2026 को लास एंजिल्स में हुए 68वें सालाना ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट आडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकार्डिंग कैटेगरी में नामिनेट किया गया. एल्बम में दलाई लामा ने सरोद उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटे अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ काम किया.

पुरस्कार पर क्या बोले दलाई लामा

पहला ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर सोमवार को दलाई लामा की प्रतिकिया आई, उन्होंने कहा कि- “मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं. मैं इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि हमारी साझा वैश्विक जिम्मेदारी की मान्यता के रूप में देखता हूं.”

‘ग्रैमी’ विश्व के सबसे प्रतिष्ठिट संगीत पुस्कार में है, जिसे संगीत की दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार माना जाता है. 68वां सालाना ग्रैमी पुरस्कार दलाई लामा को मिला है. दलाई लामा ने महज 6 वर्ष की उम्र से ही पारंपरिक बौद्ध शिक्षा की शुरुआत की थी और 25 वर्ष में उन्हें बौद्ध धर्म में की सर्वोच्च उपाधि ‘गेशे ल्हारम्पा’ हासिल हुई. दलाई लामा भले ही तिब्बती आध्यात्मिक गुरु हैं, लेकिन वे भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं और 1959 के बाद से ही भारत में रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Kaaba Kiswa: काबा की पवित्र किस्वा पर हुए खुलासे से दुनिया हैरान, आस्था और सुरक्षा पर उठे सवाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *