गोविंद देवासी ने रचा इतिहास: पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया बार परीक्षा पास कर बने गांव के पहले अधिवक्ता

Last Updated:

Success Story: रानीवाड़ा क्षेत्र के गोविंद देवासी ने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया बार परीक्षा पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इसके साथ ही वे अपने गांव के पहले अधिवक्ता बन गए हैं. ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणा है. गोविंद की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है. उनकी उपलब्धि ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और मेहनत के जरिए आगे बढ़ने का संदेश देती है.

रानीवाड़ा के गोविंद देवासी बने गांव के पहले अधिवक्ता…

जालौर: ज़िले के रानीवाड़ा के निकट जालेरा कलां गांव के युवा गोविंद देवासी ने अपने पहले प्रयास में ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE 2025) पास कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया. देशभर में 2 लाख 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें केवल 1 लाख 74 हजार ही सफल हुए.

गोविंद देवासी का जन्म और पालन-पोषण जालेरा कलां गांव में हुआ. उन्होंने अपनी प्रारंभिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा राजकीय विद्यालय, रानीवाड़ा से पूरी की. इसके बाद उन्होंने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से वर्ष 2023-24 में विधि स्नातक (LLB) की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही वे कानून के क्षेत्र में अपने भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहे थे.

वकालत का अभ्यास शुरू कर दिया
वर्तमान में गोविंद देवासी राजकीय बांगड़ विधि महाविद्यालय से विधि (संविधान) में स्नातकोत्तर (LLM) की पढ़ाई कर रहे हैं. पढ़ाई के साथ ही उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में वकालत का अभ्यास शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने लगातार कानून से जुड़े मामलों में अनुभव जुटाया और अपने ज्ञान को मजबूत किया.

गोविंद देवासी ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अध्ययन, मेहनत और विधि कार्यों में लगातार जुड़ाव को दिया. उनका कहना है, “विधि व्यवसाय चुनौतीपूर्ण है, लेकिन नियमित अभ्यास और लगन से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है.” उनकी इस उपलब्धि पर अधिवक्ता, शिक्षक, परिजन और शुभचिंतक बेहद प्रसन्न हैं. क्षेत्र में उनकी उपलब्धि को गौरव की बात माना जा रहा है और उनकी कहानी को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया जा रहा है.

रानीवाड़ा गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा
गोविंद देवासी का कहना है कि उनका लक्ष्य अब जालेरा कलां और रानीवाड़ा गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बनना है. उनकी कहानी यह साबित करती है कि लगन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता न केवल उनके परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत भी है. आज गोविंद देवासी रानीवाड़ा और आसपास के क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन चुके हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homebusiness

गोविंद देवासी बने रानीवाड़ा गांव के पहले वकील, इलाके में खुशी की लहर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *