सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निजी सचिव ग्रेड-I के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 195 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती अभियान के तहत कुल 195 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को हाईकोर्ट के प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी, जिसमें दस्तावेज तैयार करना, नोट्स बनाना और अधिकारियों को स्टेनोग्राफी सहायता देना शामिल होगा.
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होना जरूरी है.इसके अलावा उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड में अच्छी स्पीड,टाइपिंग स्किल,कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना आवश्यक है. जिन उम्मीदवारों के पास बेहतर स्टेनोग्राफी और टाइपिंग कौशल होगा उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जायेगी.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों एससी, एसटी, ओबीसी को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें – सरकारी कंपनी CEL में नौकरी का मौका, इंजीनियर समेत कई पदों के लिए लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क 800 रुपये तय किया गया है.आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
चयन प्रक्रिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा. सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें उनकी सामान्य जानकारी और संबंधित विषयों की समझ को परखा जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा, ताकि उनकी स्टेनोग्राफी और टाइपिंग क्षमता की जांच की जा सके. इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. अंत में सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें.
- होमपेज पर Recruitment / Career सेक्शन में जाएं.
- Private Secretary Grade-I Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
.