Last Updated:
Sidhi News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सीडब्ल्यूसी (CWC) मेंबर कमलेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस को राज्यसभा पहुंचने से रोकने के लिए षड्यंत्र कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकारें बना चुकी है, लेकिन कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपने विधायकों को राज्यसभा भेजेगी.
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस नेता और सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस को राज्यसभा जाने से रोकने के लिए षड्यंत्र कर रही है. पटेल ने दावा किया कि बीजेपी पहले भी 27 विधायकों की खरीद-फरोख्त कर प्रदेश में सरकार बना चुकी है और ऐसे प्रयोग दूसरे राज्यों में भी किए गए हैं. कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है और पार्टी का उम्मीदवार जरूर जीतेगा. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र को कमजोर कर रही है.
कोर्ट में चल रहे मामले
उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कई नेताओं पर कोर्ट में मामले चल रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती. वहीं, विपक्ष के नेताओं पर जल्दी कार्रवाई कर दी जाती है. पटेल ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आधी रात को विधानसभा खोलकर एक विपक्षी विधायक की सदस्यता खत्म कर दी गई थी, जो गलत था. आखिर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी और राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी.
प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यसभा चुनाव पर दिया बड़ा बयान
भोपाल में मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग हो सकती है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस पार्टी जो प्रत्याशी घोषित करेगी, उसके पक्ष में सभी कांग्रेस विधायक मतदान करेंगे और अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेंगे. कांग्रेस पार्टी इस पूरे प्रक्रिया में सजग और अलर्ट है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.