Last Updated:
Google ने दिवाली पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है. अब सिर्फ ₹11 में पाएं Google One का 2TB स्टोरेज और Gemini AI टूल्स का एक्सेस.ऑफर 31 अक्टूबर तक ही मिलेगा.
गूगल इस दिवाली यूज़र्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसमें आप सिर्फ ₹11 में क्लाउड स्टोरेज और एआई टूल्स का मज़ा ले सकते हैं. इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत यूज़र्स को 100GB से लेकर 2TB तक का स्टोरेज और Gemini AI फीचर्स दिए जा रहे हैं. यह ऑफर 31 अक्टूबर 2025 तक वैलिड है और नए यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यानी जिन्होंने पहले Google One प्लान नहीं खरीदा है, उन्हीं के लिए आया है.
ये भी पढ़ें-सिर्फ ₹52000 का मिल रहा है 1 लाख वाला सैमसंग गैलेक्सी फोन, फीचर्स और लुक के मामले में एकदम अलग
इसका मतलब है कि आप ₹5,800 से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं. इस दौरान आपको किसी भी समय प्लान कैंसल करने की सुविधा भी दी जा रही है.
AI Pro प्लान सबसे प्रीमियम प्लान है जिसमें 2TB स्टोरेज के साथ आपको Gemini 2.5 Pro तक की एक्सेस मिलेगी. इसके ज़रिए आप Gmail, Google Docs और Google Vids जैसे ऐप्स में AI टूल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे. साथ ही आपको हर महीने 1000 AI क्रेडिट और कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे.
अगर आप सालाना प्लान लेना चाहते हैं तो यहां भी बचत का मौका है. दिवाली ऑफर में 100GB वाला प्लान सिर्फ ₹1,000 में और 2TB वाला प्रीमियम प्लान ₹5,000 से कम में मिल रहा है. इस तरह यूज़र्स 37% तक की बचत कर सकते हैं.
यह ऑफर भले ही तीन महीने के लिए है, लेकिन ₹11 में इतना कुछ पाना किसी डील से कम नहीं. इस प्लान का फायदा उठाकर यूज़र्स आसानी से स्टोरेज बढ़ा सकते हैं और Gemini AI जैसे एडवांस फीचर्स को ट्राई कर सकते हैं.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें