गूगल और यूट्यूब ने बदली नीना की जिंदगी… घर बैठे कर रही 10000 की कमाई

Last Updated:

Success Story: नीना वर्मा ने गोड्डा में लॉकडाउन के दौरान जूट बैग व्यवसाय शुरू किया. आज वह श्री राम कुटीर उद्योग से दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी है. उनके द्वारा बनाए गए सामान मीशो ऑनलाइन खरीदा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

गोड्डा: कहते हैं कि अगर जज्बा हो तो मुश्किल हालात भी सफलता की राह खोल देते हैं. गोड्डा की नीना वर्मा ने इस बात को सच कर दिखाया है. जब देशभर में कोरोना लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की नौकरी चली गई और रोजगार के साधन ठप हो गए. उस वक्त नीना ने हार मानने के बजाय, अपने जीवन की दिशा ही बदल डाली. उन्होंने गूगल की मदद से जूट के बैग बनाने का हुनर सीखा और अपने घर से ही नया व्यवसाय शुरू किया.

नीना वर्मा ने शुरुआत में अकेले जूट के छोटे बैग बनाना शुरू किया, लेकिन जब मोहल्ले की महिलाओं ने उनके काम की तारीफ की और सीखने की इच्छा जताई, तो उन्होंने उन्हें भी अपने साथ जोड़ लिया. आज उनके साथ दर्जनों महिलाएं काम कर रही हैं, जो दोपहर में मात्र दो से 3 घंटे मेहनत कर महीने के 8-10 हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं. इससे न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम हुई है.

लैपटॉप बैग की देशभर में है मांग

नीना बताती हैं कि उन्होंने जूट के बैग बनाने के तरीके, डिजाइन और मार्केटिंग की जानकारी गूगल और यूट्यूब से सीखी. धीरे-धीरे उन्होंने अपने उत्पादों को मीशो जैसे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर बेचना शुरू किया. आज उनके बनाए हुए बैग देश के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किए जा रहे हैं और काफी पसंद किए जा रहे हैं. खासकर उनके बनाए हुए लैपटॉप बैग की डिमांड पूरे देश में सबसे ज़्यादा है.

नीना का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ व्यवसाय करना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने अपने ब्रांड का नाम ‘श्री राम कुटीर उद्योग’ रखा है, जो गोड्डा के नहर चौक पर स्थित है. यहां से लोग ऑफलाइन बैग खरीद सकते हैं. वहीं, मीशो एप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर भी दे सकते हैं.

महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

नीना वर्मा की यह कहानी न सिर्फ गोड्डा बल्कि पूरे झारखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने दिखा दिया कि अगर लगन और आत्मविश्वास हो, तो इंटरनेट और तकनीक की मदद से गांव की महिलाएं भी देशभर में अपनी पहचान बना सकती हैं.

Brijendra Pratap

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

गूगल और यूट्यूब ने बदली नीना की जिंदगी… घर बैठे कर रही 10000 की कमाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *