फैंस के लिए खुशखबरी, रेडमी नोट 16 सीरीज करेगी धमाका, बैटरी और कैमरा दोनों होंगे जबरदस्त

Last Updated:

Redmi Note 16 सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है. जानें पूरी डिटेल…

ख़बरें फटाफट

Zoom

Redmi का नया स्मार्टफोन देगा लंबा बैकअप. फोटो: Redmi Note 15 Pro Plus

रेडमी की आने वाली रेडमी नोट 16 सीरीज़ को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें इसके बड़े बैटरी अपग्रेड का संकेत मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस नई सीरीज में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है, जो इसे अब तक के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकती है.

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी नोट 16 सीरीज फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और इसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. खास बात ये है कि जहां बैटरी को काफी बड़ा किया जा सकता है, वहीं चार्जिंग स्पीड पहले जैसी ही रह सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो बड़ी बैटरी के बावजूद जल्दी चार्जिंग सुनिश्चित करेगा.

मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरा के मामले में भी कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं कर सकती. रेडमी नोट 15 प्रो+ 5G की तरह ही इस सीरीज में भी 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि यूजर्स को हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो का शानदार अनुभव मिलेगा.

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि इस लाइनअप में रेडमी नोट 16 Pro और रेडमी नोट 16 Pro+ जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फोन्स के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

अगर मौजूदा मॉडल की बात करें, तो रेडमी नोट 15 Pro+ 5G में 6,500mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है. ऐसे में नई सीरीज में बैटरी का बड़ा अपग्रेड इसे और ज्यादा आकर्षक बना सकता है.

अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो रेडमी नोट 16 सीरीज उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है, जो लंबा बैटरी बैकअप और दमदार कैमरा चाहते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *