ऐपल फैंस के लिए खुशखबरी: फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में iPhone 17 की कीमत में बड़ी कटौती, अलग से कई ऑफर

ऐपल फैंस हो या नहीं लेकिन अगर कोई आईफोन खरीदना चाहता है तो सोचता है कि थोड़े ऑफर मिल जाए तो दाम कम हो जाए. आईफोन की असल कीमत इतनी ज्यादा रहती है कि डिस्काउंट मिल जाने पर काफी खुशी होती है, और इस बीच अच्छी खबर यह है कि अब Flipkart Republic Day Sale के दौरान iPhone 17 पर करीब 9,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Flipkart की रिपब्लिक डे सेल में ऐपल iPhone 17 की लिस्टेड कीमत 82,900 रुपये है. अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको सीधे 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है. इसके बाद फोन की कीमत घटकर 78,900 रुपये रह जाती है.

इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल के हिसाब से उसकी वैल्यू तय होगी. सही डिवाइस होने पर iPhone 17 की कीमत 75,000 रुपये से भी कम हो सकती है. इसके अलावा, ग्राहक आसान EMI ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जिसकी शुरुआत लगभग 6,909 रुपये प्रति महीने से होती है.

ऐपल iPhone 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ऐपल आईफोन 17 में 6.3 इंच का सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में नया ऐपल A19 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है.

बैटरी के मामले में भी यह फोन पहले से बेहतर है और ऐपल के मुताबिक यह 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें लेटेस्ट iOS 26 और ऐपल Intelligence फीचर्स मिलते हैं.

कैमरा सेटअप में 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

अगर आप इस रिपब्लिक डे सेल में नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो iPhone 17 आपके लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *