गुड हैबिट्स- प्रकृति के साथ समय बिताने की आदत: जानें इसके 11 बड़े फायदे, रोज 10 मिनट से करें शुरुआत, बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज तेज रफ्तार जिंदगी में हम सब अपने काम और जिम्मेदारियों में इतने उलझे रहते हैं कि अपने लिए समय निकालना भूल जाते हैं। दिन भर घर या दफ्तर की चार दीवारी में रहने से हमारा शरीर और दिमाग थक जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि बाहर की ताजी हवा और हरियाली हमें कितना सुकून दे सकती है? प्रकृति में समय बिताना ऐसी आदत है, जिससे हमें तनाव से छुटकारा मिल सकता है और सेहत बेहतर हो सकती है।

बचपन में जब हम पेड़ों पर चढ़ते थे, खेतों में खेलते थे या नदी किनारे घूमते थे तो कितना अच्छा लगता था। उस मजे और बेफिक्री को हम आज भी महसूस कर सकते हैं, बस कुछ देर घर से बाहर निकलना होगा।

आज ‘गुड हैबिट्स’ कॉलम में प्रकृति में समय बिताने की आदत के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • प्रकृति में समय बिताना क्यों जरूरी है?
  • प्रकृति में समय बिताने के क्या फायदे हैं?

प्रकृति के साथ समय बिताना क्यों जरूरी है?

आजकल हमारी जिंदगी मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले के समय में लोग प्रकृति के साथ ज्यादा जुड़े रहते थे, लेकिन अब हम उससे दूर हो गए हैं। फिर भी हमारा दिमाग और शरीर अभी भी प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हफ्ते में कम से कम 120 मिनट बाहर हरियाली में बिताने से हमारी सेहत सुधरती है और मेंटल हेल्थ भी सुधरती है।

प्रकृति हमें शांति देती है। जब हम पेड़-पौधों, पक्षियों की आवाज और खुली हवा के बीच होते हैं, तो हमारा मन हल्का हो जाता है। यह हमें याद दिलाती है कि जिंदगी सिर्फ भागदौड़ नहीं, बल्कि सुकून और संतुलन भी है।

प्रकृति के साथ समय बिताने के फायदे

प्रकृति में समय बिताने से इतने सारे फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। यह छोटी-सी आदत आपकी जिंदगी को खुशहाल और सेहतमंद बना सकती है। आइए देखें कुछ बड़े फायदे-

प्रकृति के साथ समय बिताने का सही तरीका

प्रकृति का मजा लेना मुश्किल नहीं है। बस कुछ आसान तरीके अपनाएं और इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं।

इन तरीकों को समझें-

हर दिन 30 मिनट बाहर बिताएं

सुबह पार्क में हल्की सैर करें या शाम को घर के पास टहलें। अगर आप ऑफिस में हैं तो लंच ब्रेक के दौरान थोड़ी देर धूप में बैठें या खुले वातावरण में चहलकदमी करें। रिसर्च से पता चला है कि रोजाना 30 मिनट प्रकृति में बिताने से तनाव कम होता है, नींद बेहतर होती है और मूड अच्छा रहता है।

हफ्ते में एक बार लंबी सैर करें

रविवार या छुट्टी वाले दिन किसी जंगल, झील या पहाड़ी इलाके में जाएं। ट्रेकिंग करें या साइकिल चलाएं। यह आपको सप्ताहभर की थकान से राहत देगा और शरीर को एक्टिव बनाएगा। प्राकृतिक जगहों पर लंबा समय बिताने से मन में नई ऊर्जा और प्रेरणा आती है।

प्रकृति में योग या मेडिटेशन करें

सुबह किसी पेड़ के नीचे या घास पर बैठकर ध्यान करें। गहरी सांस लें और आस-पास की आवाजों पर ध्यान दें- जैसे पत्तों की सरसराहट या पक्षियों की चहचहाहट। विज्ञान कहता है कि ग्रीन स्पेस में ध्यान करने से मानसिक सेहत में सुधार होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

बागवानी करें

घर की बालकनी या छत पर गमलों में फूल या सब्जियां लगाएं। पौधों की देखभाल करने से आपको प्रकृति से जुड़ाव महसूस होगा और एक नई जिम्मेदारी का अनुभव होगा। मिट्टी से जुड़ाव मूड को बेहतर बनाता है। यह बात कई साइकोलॉजिकल रिसर्च में सामने आई है।

पिकनिक या कैंपिंग पर जाएं

छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ किसी नदी, झील या फार्म हाउस में पिकनिक मनाएं। रात में खुले आसमान के नीचे कैंपिंग करें। यह अनुभव न सिर्फ सुकून देता है, बल्कि रिश्तों में भी मिठास लाता है। प्रकृति में बिताया समय यादगार बनता है और डिजिटल थकान को दूर करता है।

पक्षियों को देखें या जानवरों के साथ खेलें

सुबह उठकर बालकनी में बैठें और पक्षियों की आवाजों को पहचानें। अगर आपके पास पालतू जानवर है, तो उसके साथ बाहर खेलें। यह आपको खुशी देगा और एक तरह की नेचर थेरेपी का काम करेगा। जानवरों के साथ समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

प्रकृति में समय बिताने की आदत कैसे बनाएं?

कोई भी नई आदत बनाने के लिए नियमितता जरूरी है। शुरुआत छोटे कदमों से करें। हर दिन 5-10 मिनट बाहर निकलें, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। एक तय समय तय करें और उसमें बदलाव न करें। आप चाहें तो प्रकृति डायरी भी बनाएं जिसमें हर दिन का अनुभव लिखें। इससे आप खुद को जोड़ पाएंगे।

इन टिप्स को अपनाएं-

1. रोज एक निश्चित समय तय करें

हर दिन टहलने के लिए एक तय समय चुनें- जैसे सुबह 7 बजे या शाम 6 बजे। जब दिनचर्या तय होती है, तो हमारा दिमाग और शरीर दोनों तैयार रहते हैं। शोध बताते हैं कि आदतें तभी बनती हैं जब उन्हें रोज एक ही समय पर दोहराया जाए। आप अपने मोबाइल में रिमाइंडर लगाकर खुद को याद दिला सकते हैं। यह मदद करता है शुरुआत में आदत जमाने में।

2. धीरे-धीरे शुरुआत करें

शुरुआत में 10-15 मिनट तक ही बाहर टहलें। जब शरीर इसकी आदत बना ले, तब धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। हमारे दिमाग को नई आदत अपनाने में समय लगता है। अगर शुरुआत से ही लंबा समय तय करेंगे, तो थकान या आलस के कारण छूट सकती है।

3. दोस्तों या परिवार को साथ लें

साथ में चलने से समय जल्दी बीतता है और मन भी अच्छा रहता है। साथ होने पर हम टालमटोल नहीं करते और नियमित रहते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि सामाजिक सहयोग से किसी भी हेल्दी आदत को बनाए रखना आसान होता है। आपस में बात करते हुए चलना दिल और दिमाग दोनों के लिए अच्छा होता है।

4. इसे मजेदार बनाएं

अगर चलना बोरिंग लगे तो इसे मजेदार बनाएं। मोबाइल से प्रकृति की फोटो लें, बच्चों के साथ दौड़ लगाएं या लाइट एक्सरसाइज करें। इससे मूड अच्छा रहता है और शरीर में एंडोर्फिन भी बढ़ता है। जब कोई काम मजेदार लगे तो उसे आदत बनाना आसान होता है।

5. अपनी प्रोग्रेस नोट करें

हर दिन एक डायरी में लिखें कि आपने कितनी देर टहला और उस दौरान कैसा महसूस किया। इससे आपको खुद पर गर्व होगा और मोटिवेशन बना रहेगा। साइकोलॉजिकल स्टडीज कहती हैं कि जब हम किसी आदत का ट्रैक रखते हैं, तो उसे निभाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

प्रकृति से दूर रहने के नुकसान

अगर आप बाहर नहीं जाते, तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। दिन भर कमरे में रहने से थकान, चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ता है। कमर दर्द, मोटापा और दिल की बीमारियां भी हो सकती हैं। आपका मूड खराब रहता है और काम करने की क्षमता कम हो जाती है। उदास और अकेला महसूस करना भी आम बात हो सकती है।

छोटी, लेकिन अच्छी आदत

प्रकृति में समय बिताना एक छोटी आदत है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। यह हमें तनाव से राहत देती है, खुशी बढ़ाती है और सेहत को दुरुस्त रखती है। आज से ही इसे अपनी जिंदगी में शामिल करें। बाहर निकलें, गहरी सांस लें और प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करें। प्रकृति हमारी सच्ची दोस्त है, जो हमें हमेशा प्यार और सुकून देती है। तो चलिए, इस दोस्त से मिलने का वादा करें और अपनी जिंदगी को और बेहतर बनाएं।

………………….

ये खबर भी पढ़ें

गुड हैबिट्स- पैसे बचाने की आदत: कैसे सीखें, 10 तरीकों से डालें पैसे बचाने की आदत, डायरी में लिखें रोज के खर्च का हिसाब

बचत की शुरुआत छोटे-छोटे कदमों से करनी चाहिए। शुरू में आपको लग सकता है कि आपकी मौजूदा कमाई में से कुछ नहीं बचेगा, लेकिन अपने खर्चों पर नजर रखें और थोड़ा प्लान करें तो सब आसान हो गया। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *