Savings और FD से बेहतर | Adani Enterprises Bonds में कमाई का सुनहरा मौका | Paisa Live

Savings Account और FD की घटती ब्याज दरों के बीच Adani Enterprises के Bonds निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर उभरे हैं। कंपनी ₹1,000 करोड़ का NCD पब्लिक इश्यू ला रही है, जो 6 जनवरी 2026 को खुलेगा और 19 जनवरी 2026 को बंद होगा। अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर ₹500 करोड़ का अतिरिक्त इश्यू भी आ सकता है। Bonds 2, 3 और 5 साल की अवधि के होंगे, जिन पर 8.6% से 8.9% तक सालाना ब्याज मिलेगा। Face Value ₹1,000 है, यानी न्यूनतम निवेश ₹10,000। इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है। इससे पहले जुलाई में आया इश्यू सिर्फ 3 घंटे में फुल सब्सक्राइब हो गया था।                     

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *