Last Updated:
Gold Silver Prices : दिवाली और धनतेरस से ठीक पहले सोना–चांदी के दाम फिर आसमान छूने लगे हैं. बाजारों में रौनक तो है, लेकिन खरीदी का जोश अब दामों की चढ़ान में साफ नजर आ रहा है.
शिवकांत आचार्य
भोपाल. दिवाली और धनतेरस से पहले सोना–चांदी के दामों में तेजी आई है. सोना प्रति 10 ग्राम करीब ₹1,31,000 और चांदी ₹1,73,000 प्रति किलो तक पहुंच गई है. लगातार बढ़ती कीमतों से बाजार में भीड़ तो है, पर खरीदी धीमी पड़ी है. ग्राहक अब भारी ज्वेलरी की जगह सिक्कों और हल्के गहनों को तरजीह दे रहे हैं. ज्वेलर्स का कहना है कि पिछले दो दिनों में ही सोने के भाव में करीब ₹4,000 का उछाल आया है. कई ग्राहक 18 कैरेट ज्वेलरी खरीद रहे हैं क्योंकि 24 कैरेट अब बेहद महंगा पड़ रहा है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं.
सोना खरीदना मुश्किल होता जा रहा, स्कीम से जोड़े धन से खरीदी ज्वेलरी
डी.पी. ज्वेलर्स के मैनेजर मधुसूदन गोचरे ने कहा, “ग्राहक भविष्य के लिए सोना खरीदकर रख रहे हैं. उन्हें लगता है कि रेट और बढ़ेंगे. सिल्वर की तरफ भी रुझान बढ़ा है.” ग्राहकों ने भी महंगाई को लेकर नाराज़गी जताई. ग्राहक रश्मि ने बताया, “हमने स्कीम में पैसा डाला था, इसलिए अब गोल्ड ले पाए. वरना इतने रेट पर खरीदना मुश्किल है.” वहीं ग्राहक सोनाली सिंह राठौड़ ने कहा, “पहले त्योहार पर गिफ्ट में गोल्ड देना आसान था, अब दाम इतने बढ़ गए हैं कि सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है. शादी का सीजन आते-आते रेट और बढ़ेंगे.” फिलहाल बाजारों में चमक तो बरकरार है, लेकिन ऊंचे दामों की वजह से खरीदी की रफ्तार धीमी पड़ गई है. आम आदमी की पकड़ से सोना लगातार दूर हो रहा है. लोगों का कहना है कि दुनिया में हो रही जंग, शेयर और रियल स्टेट मार्केट के कारण कारोबारियों ने सोना पर पकड़ मजबूत की है. इससे ही सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें
.