सोने की कीमतों में तेजी बरकरार! चांदी ने लगाई 21,000 रुपये की छलांग, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में मंगलवार, 27 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,58,674 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,56,037 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

27 जनवरी की सुबह 9:55 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,58,310 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 2300 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,59,820 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3,56,661 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 21,000 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 3,59,800 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने और चांदी का ताजा भाव क्या है…..

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,62,100 रुपए
22 कैरेट – 1,48,600 रुपए
18 कैरेट – 1,21,610 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,950 रुपए
22 कैरेट – 1,48,450 रुपए
18 कैरेट – 1,21,460 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,63,200 रुपए
22 कैरेट – 1,49,600 रुपए
18 कैरेट – 1,24,750 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,950 रुपए
22 कैरेट – 1,48,450 रुपए
18 कैरेट – 1,21,460 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,62,000 रुपए
22 कैरेट – 1,48,500 रुपए
18 कैरेट – 1,21,510 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,62,100 रुपए
22 कैरेट – 1,48,600 रुपए
18 कैरेट – 1,21,610 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,62,000 रुपए
22 कैरेट – 1,48,500 रुपए
18 कैरेट – 1,21,510 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,950 रुपए
22 कैरेट – 1,48,450 रुपए
18 कैरेट – 1,21,460 रुपए

सोना-चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसा खर्च करना होगा. अगर आज आप सोना-चांदी की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा भाव जरूर पता कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Stock Market 27 January: शेयर बाजार की निकली हवा; सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *