सोने की कीमत में फिर उछाल या कम हुआ रेट? जानें आज 12 नवंबर को आपके शहर का ताजा भाव

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतें बुधवार, 12 नवंबर को स्थिर बनी हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को  1,24,300 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,23,913 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 

12 नवंबर की सुबह 10 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,23,998 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से 80 रुपए की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,24,444 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. 

वहीं, बुधवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें भी स्थिर बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी 1,55,466 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,54,926 रुपए पर ओपन हुआ था. पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 700 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही थी.  

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,660 रुपए 
22 कैरेट – 1,15,200 रुपए 
18 कैरेट – 94,280 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,510 रुपए 
22 कैरेट – 1,15,050 रुपए 
18 कैरेट – 94,130 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,26,560 रुपए 
22 कैरेट – 1,16,000 रुपए 
18 कैरेट – 96,650 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,510 रुपए 
22 कैरेट – 1,15,050 रुपए 
18 कैरेट – 94,130 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,560 रुपए 
22 कैरेट – 1,15,100 रुपए 
18 कैरेट – 94,180 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,660 रुपए 
22 कैरेट – 1,15,200 रुपए 
18 कैरेट – 94,280 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,560 रुपए 
22 कैरेट – 1,15,100 रुपए 
18 कैरेट – 94,180 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,510 रुपए 
22 कैरेट – 1,15,050 रुपए 
18 कैरेट – 94,130 रुपए

सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत, इंपोर्ट टैक्स और वैश्विक स्तर की अस्थिरता इत्यादि जैसे फैक्टर सोने की कीमतें तय करती है. सोना खरीदना भारतीयों के लिए विशेष स्थान रखता है. किसी भी शुभ अवसर पर भारतीय सोना खरीदने को शुभ मानते हैं.   

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 25,783 के पार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *