सोना ₹319 गिरकर ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ: चांदी ₹1,208 बढ़कर ₹1.47 लाख किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (6 November 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के दाम में आज यानी 6 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 319 रुपए गिरकर 1,20,100 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी 1,208 रुपए बढ़कर 1,47,358 रुपए प्रति किलोग्राम आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,46,150 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना ₹43,938 और चांदी ₹61,341 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 43,938 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,20,100 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 61,341 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,47,358 रुपए प्रति किलो हो गई है।

आने वाले दिनों में सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इस साल आने वाले दिनों में इसकी कीमत 1.20 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *