- Hindi News
- Business
- Gold And Silver Prices Fall On November 14, 2025: Gold Drops ₹1,126 Per 10 Gm, Silver Down ₹2,074 Per Kg
नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 14 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना आज 1,126 रुपए गिरकर 1,25,428 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसका भाव 1,26,554 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, चांदी 2,074 रुपए गिरकर 1,60,656 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कल यह 1,62,730 रुपए प्रति किलो थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
|
कैरेट |
भाव (रुपए/10 ग्राम) |
|
24 |
₹1,25,428 |
|
22 |
₹1,14,892 |
|
18 |
₹94,071 |
|
14 |
₹73,375 |
इस साल सोना ₹49,266 और चांदी ₹74,639 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 49,266 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,25,428 रुपए हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 76,713 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,60,656 रुपए प्रति किलो हो गई है।
शहरों में सोने के अलग दाम होने की 4 वजह
- ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे: सोना एक फिजिकल चीज है, तो इसे ले जाने में खर्चा लगता है। ज्यादातर आयात हवाई जहाज से होता है। फिर सोने को अंदरूनी इलाकों तक पहुंचाना पड़ता है। ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे में फ्यूल, सिक्योरिटी, गाड़ी, स्टाफ का पैसा वगैरह शामिल होता है।
- सोने की खरीदारी की मात्रा: सोने की डिमांड शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है। साउथ इंडिया में भारत की कुल सोने की खपत का करीब 40% हिस्सा है। यहां सेलर्स बल्क में सोना खरीदते हैं जिससे दाम कम होते हैं। वहीं टियर-2 शहरों में दाम ज्यादा।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: जैसे तमिलनाडु में सोने का रेट ज्वेलर्स एंड डायमंड ट्रेडर्स एसोसिएशनतय करता है। इसी तरह देशभर में कई और एसोसिएशन हैं जो दाम तय करते हैं।
- सोने का खरीद मूल्य: ये सबसे बड़ा फैक्टर है जो अलग-अलग शहरों में सोने के रेट्स को प्रभावित करता है। जो ज्वेलर्स ने स्टॉक सस्ते में खरीदा हो, वो कम रेट चार्ज कर सकते हैं।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।


————————–
ये खबरें भी पढ़ें…
1. रिटेल महंगाई 14-साल में सबसे कम, अक्टूबर में 0.25% रही:खाने-पीने का सामान सस्ता होने का असर; सितंबर में 1.44% थी

अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है। इसका कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी है। ये वर्तमान CPI सीरीज में अब तक की सबसे कम महंगाई है। यानी, ये करीब 14 साल का निचला स्तर है। इससे पहले सितंबर में ये 1.44% पर थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
.