सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर: सोना ₹1,805 बढ़कर ₹1.34 लाख का 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹7,483 महंगी होकर ₹2.08 लाख किलो पर पहुंची

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (22 December 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस साल अब तक सोना 57,422 रुपए और चांदी 1,21,533 रुपए महंगी हो चुकी है।

सोने-चांदी के दाम आज यानी 22 दिसंबर को ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 1,805 रुपए बढ़कर 1,33,584 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले ये 1,31,779 रुपए पर था।

वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 7,483 रुपए बढ़कर 2,07,550 रुपए पर पहुंच गई हैं। इससे इससे पहले ये 2,00,067 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोना 57,422 रुपए और चांदी 1,21,533 रुपए महंगी हो चुकी है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,33,584
22 ₹1,22,363
18 ₹1,00,188
14 ₹78,147

सोर्स: IBJA (22 दिसंबर, 2025)

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,35,430
मुंबई ₹1,35,280
कोलकाता ₹1,35,280
चेन्नई ₹1,36,150
जयपुर ₹1,35,430
भोपाल ₹1,35,330
पटना ₹1,35,330
लखनऊ ₹1,35,430
रायपुर ₹1,35,280
अहमदाबाद ₹1,35,330

सोर्स: goodreturns (22 दिसंबर, 2025)

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

10 दिन में सोने-चांदी की चाल

तारीख सिल्वर रेट गोल्ड रेट
12 दिसंबर ₹1,95,180 ₹1,32,710
15 दिसंबर ₹1,92,222 ₹1,33,442
16 दिसंबर ₹1,91,971 ₹1,32,136
17 दिसंबर ₹1,99,641 ₹1,32,317
18 दिसंबर ₹2,01,250 ₹1,32,454
19 दिसंबर ₹2,00,067 ₹1,31,779
22 दिसंबर ₹2,07,550 ₹1,33,584

नोट: 13-14 दिसंबर और 20-21 दिसंबर को साप्ताहिक छुट्टी थी।

इस साल सोना ₹57,422 और चांदी ₹1,21,533 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 57,422 रुपए (73.02%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,33,584 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 1,21,533 रुपए (132.59%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 2,07,550 रुपए प्रति किलो हो गई है।

गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
  • जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
  • रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
  • ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
  • मैन्युफैक्चरर होड़ में – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी अगले 1 साल में 2.50 लाख तक जा सकती है। वहीं इस साल के आखिर तक चांदी की कीमत 2.10 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है।

वहीं अगर सोने के बात करें इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में अगले साल तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। वहीं इस साल के आखिर तक इसकी कीमत 1.35 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *