सोना ₹741 सस्ता हुआ, ₹1,00,201 प्रति दस ग्राम पर पहुंचा: चांदी की कीमतों में 424 रुपए की गिरावट, ₹1,14,308 प्रति किलो पहुंची

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने और चांदी की कीमतों में आज (11 अगस्त) गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 741 रुपए घटकर 1,00,201 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 1,00,942 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, एक किलो चांदी 424 रुपए गिरकर 1,14,308 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1,14,732 रुपए किलो प्रति पर थी। शुक्रवार को सोने के दाम 1,01,406 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया थे। वहीं, चांदी के दाम 23 जुलाई को अपने ऑल टाइम हाई 1,15,850 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए थे।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,430 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,280 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,280 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,280 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,800 रुपए है।

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत

मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *