सोना ₹1,00,672 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर: इस साल अब तक ₹24,510 महंगा हुआ, ₹1.04 लाख तक जा सकता है

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (6 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है।

सोने के दाम आज यानी 6 अगस्त को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 596 रुपए बढ़कर 1,00,672 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 1,00,076 रुपए पर था।

वहीं, चांदी की कीमत 1,154 रुपए बढ़कर 1,13,576 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,12,422 रुपए पर थी। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,480 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,950
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,800
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,270 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,850

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

इस साल अब तक ₹24,510 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,235 रुपए बढ़कर 1,00,672 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,559 रुपए बढ़कर 1,13,576 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *