गर्ल फ्रेंड या पत्नी के साथ जाते हैं Hotel, तो हो जाएं सावधान! कमरे में कहीं Hidden Camera तो नहीं, ऐसे करें चेक

Last Updated:

How to Check Hidden Camera in Hotel Room: होटल में हिडन कैमरे बड़ी समस्या बनती जा रही है. ऐसे में आप सतर्क रह कर ही इसके खतरे से बच सकते हैं. यदि आप होटल में कमरा ले रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरू…और पढ़ें

Tips and Tricks: आज के समय में यात्रा करना और बाहर ठहरना आम बात हो गई है. लोग जब भी किसी काम, घूमने-फिरने या परिवार के साथ ट्रिप पर जाते हैं तो होटल में रुकना उनकी जरूरत बन जाता है. लेकिन कई बार यह सुविधा आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा भी बन जाती है. अक्सर खबरों में सुनने को मिलता है कि होटल के कमरों में हिडन कैमरे लगाए गए और मेहमानों की निजता भंग कर दी गई. यह न केवल असहज कर देने वाला अनुभव है बल्कि कानूनन अपराध भी है.

ऐसे पकड़ें होटल की बदमाशी
नेशनल काउंसिल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के सदस्य और होटल इंडस्ट्री के जानकार रविश रंजन ने लोकल18 से बताया कि यह बेहद संवेदनशील विषय है और यात्रियों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए. उनका कहना है कि होटल चुनते समय सबसे पहले यह देखें कि वह पंजीकृत और प्रोफेशनल प्रॉपर्टी हो. होटल से हमेशा जीएसटी बिल लें और ध्यान रखें कि वहां आपकी पहचान पत्र की पूरी वेरिफिकेशन हो. अगर कोई होटल बिना आईडी कार्ड लिए आपको कमरा दे रहा है, तो समझ लें कि वहां सुरक्षा के मानक सही नहीं हैं. ऐसे होटल से तुरंत बचना चाहिए.

भुगतान करते समय कोशिश करें कि कैश के बजाय ऑनलाइन या कार्ड से पेमेंट करें. ऐसा करने से आपके पास लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड रहेगा और भविष्य में किसी समस्या की स्थिति में यह काम आ सकता है.

कमरे में यहां हो सकते कैमरे
रविश रंजन ने बताया कि कई बार हिडन कैमरे होटल मालिक नहीं बल्कि वहां का अनप्रोफेशनल स्टाफ लगा देता है. इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा उपाय है. जब भी आप होटल का कमरा लें, सबसे पहले सभी लाइट्स बंद करके ध्यान से चारों ओर देखें. अगर कहीं छोटा सा एलईडी लाइट ब्लिंक करता हुआ दिखे, तो शक करना जरूरी है. अक्सर हिडन कैमरे स्विच बोर्ड, फोटो फ्रेम, फॉल सीलिंग, एलईडी बल्ब होल्डर या बेड के पास रखी किसी अनचाही वस्तु में लगाए जाते हैं.

मिरर पर भी ध्यान देना जरूरी है. अगर शीशे में हल्का सा गैप है या वह कमरे के हिसाब से संदिग्ध लगे, तो उसकी जांच करें. वॉशरूम में भी सतर्क रहें. अगर कोई अनावश्यक सॉकेट या प्लग लगा हो तो यह छिपे कैमरे का संकेत हो सकता है.

सस्ते का चक्कर पड़ सकता महंगा
विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रियों को सिर्फ सस्ते होटल खोजने की बजाय सुरक्षित और वेरिफाइड प्रॉपर्टी में रुकना चाहिए. कई बार थोड़ी बचत के चक्कर में लिया गया गलत निर्णय बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है.

कुल मिलाकर, सफर को यादगार और सुरक्षित बनाना आपके हाथ में है. सतर्क रहकर और थोड़ी सी जांच-पड़ताल करके आप अपनी प्राइवेसी को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं. याद रखें, होटल चुनते समय सुविधा और सुरक्षा दोनों का संतुलन जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पार्टनर के साथ जाते हैं Hotel, तो सावधान! कमरे में कहीं Hidden Camera तो नहीं

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *