गो-गैस LPG पंप कराया बंद, वितरण पर लगाई रोक: गो-गैस पंप पर तय कीमत से 15 रुपए ज्यादा लेकर की जा रही थी बिक्री, एसडीएम ने की कार्रवाई – Sagar News


सागर जिले में पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार जिले के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर स्टॉक की उपलब्धता और अन्य स्थितियों का जायजा ले रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को ग्राहकों से ज्यादा कीमत वसूलने पर गो-गैस पंप को अस्थाई रूप से बंद करने की कार्रवाई की गई है। संचालक को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई एसडीएम अमन मिश्रा ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे के साथ की है। 15 रुपए ज्यादा वसूले जा रहे थे
एसडीएम मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर तहसीलदार सागर और खाद्य विभाग के साथ राहतगढ़ बस स्टैंड के पास गो गैस के एलपीजी पंप की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पंप संचालक द्वारा एलपीजी के मूल्य में लगभग 15 रुपए की वृद्धि कर दी गई। इस संबंध में जब संचालक से आदेश और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं करा सके। कंपनी से मिलने पर उपलब्ध कराने को कहा गया। इस पर जांच दल ने मौका पर पंचनामा बनाकर तत्काल अधिक मूल्य पर वितरण रोका गया। पंप से अस्थाई रूप से वितरण पर रोक लगाई गई है। साथ ही संचालक को जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *