Glowing Skin Tips: बिना प्रेग्नेंसी के भी पा सकती हैं कैटरीना जैसा ग्लो, अपनाएं 5 असरदार तरीके, त्‍वचा दिखेगी हेल्दी, फ्रेश

Skin Care For Glowing Skin: बॉलीवुड की गोल्डन कपल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. 23 सितंबर को कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की और इसे “हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत चैप्टर” बताया. इस प्यारी खबर के साथ उन्होंने एक इमोशनल फोटो भी शेयर किया, जिसमें विक्की कैटरीना की बेबी बंप को हल्के हाथों से सहलाते नजर आए.

कुछ महीनों से ही कैटरीना की पब्लिक अपीयरेंस और उनका चमकती त्‍वचा फैंस को हैरान कर रही थी. अब जब प्रेग्नेंसी कन्फर्म हो गई है, फैंस न सिर्फ उनके माता-पिता बनने का जश्न मना रहे हैं, बल्कि कैटरीना की अद्भुत प्रेग्नेंसी ग्लो पर भी फिदा हैं.

लेकिन अच्छी खबर ये है कि यह ग्लो सिर्फ प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नहीं है. थोड़ी स्मार्ट स्किनकेयर, हेल्दी हैबिट्स और वेलनेस टिप्स अपनाकर आप भी अपनी त्वचा में वही हेल्दी और फ्रेश ग्लो ला सकते हैं.

ग्‍लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये सिंपल तरीका- 

हाइड्रेशन है सबसे बड़ा सीक्रेट
प्रेग्नेंसी में शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है और फ्लूइड्स रिटेन होते हैं, जिससे त्वचा स्वाभाविक रूप से ड्यू और प्लंप दिखती है. नॉन-प्रेग्नेंट के लिए इसका आसान उपाय है – हाइड्रेशन. दिनभर पर्याप्त पानी पीना आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड और ग्‍लो बनाता है.

डाइट बनाएं हेल्दी
अगर आप हेल्दी डाइट को रेग्‍युलर फॉलो करें तो सेहत ही नहीं, चेहरे पर भी ग्‍लो नजर आएगा. बेहतर होगा कि आप रोज ताजा फल, सब्जियां खाएं, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करें. ये त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और ग्लो आता है.

स्किनकेयर
अपने ब्यूटी रूटीन को भले ही मिनिमल रखें लेकिन रेग्‍युलर रखना जरूरी है. कम से कम सही प्रोडक्ट्स और रेगुलर केयर करें. क्लींजर, मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन जैसी बेसिक चीजें अपनाकर भी आप ग्लो पा सकते हैं.

मूवमेंट और एक्सरसाइज
प्रेग्नेंसी में बढ़ा हुआ सर्कुलेशन त्वचा को नेचुरल फ्लश देता है. नॉन-प्रेग्नेंट के लिए इसका हेक्स है – एक्सरसाइज. हल्की स्ट्रेचिंग, योग या वॉक भी त्वचा में रेडियंस बढ़ाती है.

आराम और पर्याप्त नींद
एक अंडर रेटेड सीक्रेट है – रेस्ट करना. जी हां, पर्याप्त नींद लेने से त्वचा रिफ्रेश और ग्लोइंग दिखती है. यह छोटे लेकिन असरदार हैबिट्स आपकी त्वचा में बड़ा बदलाव लाते हैं.

कुल मिलाकर, कैटरीना की प्रेग्नेंसी ग्लो सिर्फ हार्मोन का कमाल नहीं है. यह हाइड्रेशन, पोषण, स्किनकेयर, मूवमेंट और आराम का कमाल है. जैसे ही कैटरीना और विक्की अपने नए जीवन के इस खुशियों भरे अध्याय में कदम रख रहे हैं, उनका ग्लो हमें याद दिलाता है कि असली खूबसूरती अंदर से आती है.

तो अगर आप भी अपनी स्किन में कैटरीना जैसी चमक लाना चाहते हैं, तो ये आसान हैबिट्स अपनाएं. यह ग्लो सिर्फ प्रेग्नेंसी के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की सेल्फ-केयर का नतीजा है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *