Last Updated:
Fitkari benefits for skin: फिटकरी चेहरे की टैनिंग और दाग-धब्बे दूर करने में मदद करती है. रात को नारियल तेल या गुलाब जल के साथ लगाएं और सुबह धो लें. हल्दी और शहद के साथ फिटकरी का पैक स्किन को ग्लोइंग बनाता है. रेग्युलर यूज से चेहरा चांद जैसा निखरता है और स्किन टाइट रहती है.
फिटकरी फेस पैकफिटकरी क्यों है खास
फिटकरी दिखने में ट्रांसपेरेंट क्रिस्टल जैसी होती है और इसके एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. यह स्किन से डेड सेल्स हटाती है, दाग हल्के करती है और ओपन पोर्स को टाइट करती है. रेग्युलर यूज से टैनिंग दूर होती है और स्किन स्मूद बनती है.
- आधा चम्मच फिटकरी का पाउडर लें और आधा चम्मच नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को रात में चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें.
- चाहें तो इसे आधे घंटे तक भी छोड़ सकते हैं, फिर हल्के हाथों से वॉश कर लें.
फिटकरी पाउडर को गुलाब जल या सामान्य पानी में घोलकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. यह स्किन को हाइड्रेट करता है और फेस पर फ्रेशनेस लाता है.
हल्दी और फिटकरी का पैक
एक चम्मच फिटकरी पाउडर में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें. यह पैक स्किन के छोटे-छोटे बाल भी रिमूव करता है और नेचुरल ग्लो बढ़ाता है.
एक्ट्रेस आम्रपाली ने भी अपने इंटरव्यू में कहा है कि वह फिटकरी का रेग्युलर इस्तेमाल करती हैं. उनका मानना है कि इससे चेहरे के दाग हल्के होते हैं और फेस नेचुरल ग्लो करता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।… और पढ़ें
.