GK: दुनिया का वो कौन सा देश है जो शहर भी है, कमाई में है सबसे आगे, नाम जानते हैं आप?

Trending GK Quiz, Singapore: सिंगापुर एशिया का इकलौता ऐसा देश है जो शहर भी है और पूरा देश भी.यहां की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि PPP यानी खरीदारी क्षमता के हिसाब से यह दुनिया नंबर 1 पर है, और नॉमिनल में भी टॉप 5-10 में रहता है.आइए आपको सिंगापुर के बारे में 10 सबसे इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बताते हैं जो सिंगापुर को दुनिया का सबसे अमीर और स्मार्ट शहर-देश बनाते हैं.

1. प्रति व्यक्ति कमाई:PPP में दुनिया नंबर 1

सिंगापुर में हर व्यक्ति की औसत कमाई दुनिया में सबसे ज़्यादा है.2025 के हिसाब से सिंगापुर की प्रति व्यक्ति कमाई (GDP per capita PPP) दुनिया में नंबर 1 है.ये आंकड़ा $156,970 से $161,550 इंटरनेशनल डॉलर यानी लगभग 1 करोड़ 43 लाख से 1 करोड़ 47 लाख रुपये सालाना प्रति व्यक्ति के बीच है.इसका सीधा मतलब यह हुआ कि सिंगापुर में एक औसत आदमी के पास इतनी खरीदारी की ताकत है,जितनी ताकत दुनिया के लगभग किसी भी दूसरे देश के औसत आदमी के पास नहीं है.यानी सिंगापुर में जो सामान, खाना, घर, गाड़ी, शिक्षा, इलाज, घूमना-फिरना ये सब आप 1.45 करोड़ रुपये के बराबर खरीद सकते हैं, वही चीजें भारत में खरीदने के लिए आपको कहीं ज्‍यादा रुपये लगेंगे. मतलब यहां का एक औसत व्यक्ति उतना खरीद-बिक्री कर सकता है जितना दुनिया के ज्यादातर देशों में नहीं. उदाहरण के लिए मान लीजिए भारत में एक परिवार को अच्छा घर, कार, बच्चों की पढ़ाई, अच्छा खाना और महीने का खर्च चलाने के लिए सालाना 15-20 लाख रुपये चाहिए.सिंगापुर में वही जीवन स्तर 1.45 करोड़ रुपये के बराबर की खरीदारी शक्ति से चल जाता है. इसलिए सिंगापुर को दुनिया नंबर 1 कहा जाता है क्योंकि वहां का पैसा वहां की जिंदगी में सबसे ज्‍यादा काम करता है.लक्जमबर्ग और आयरलैंड जैसे अमीर देश भी इस मामले में सिंगापुर से पीछे रह गए हैं.

2. साधारण कमाई में भी सिंगापुर टॉप क्लास में 

2025 में सिंगापुर की प्रति व्यक्ति औसत कमाई यानी नॉमिनल GDP per capita)लगभग 94,481 अमेरिकी डॉलर है यानी लगभग 80 लाख 80 हजार रुपये सालाना.2026 में ये और बढ़कर 99,042 डॉलर होने का अनुमान है यानी लगभग 84 लाख 70 हजार रुपये सालाना.इसका मतलब ये है कि
हर व्यक्ति के हिस्से में औसतन सालाना 80 लाख से 85 लाख रुपये की कमाई आ रही है.

दुनिया में इसकी रैंकिंग

ये आंकड़ा सिंगापुर को दुनिया के 4th से 6th सबसे अमीर देशों में रखता है. इस लिस्ट में उसके साथ स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड शामिल हैं.ये देश भी बहुत अमीर हैं, लेकिन सिंगापुर इनके बहुत करीब या कभी-कभी इनसे आगे भी रहता है.

साउथईस्ट एशिया में तो कोई टक्कर ही नहीं

पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में सिंगापुर बहुत बड़े अंतर से सबसे ऊपर है उदाहरण के लिए ब्रुनेई की प्रति व्यक्ति कमाई 35,000 से 40,000 डॉलर है यानी भारतीय मुद्रा में 30 लाख से 34 लाख रुपये सालाना है. सिंगापुर की कमाई ब्रुनेई से दोगुनी से भी ज्यादा है. बाकी देश जैसे मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम इन सबकी कमाई तो सिंगापुर से 5 से 15 गुना तक कम है.सीधी भाषा में कहें तो सिंगापुर में एक आम आदमी की औसत सालाना कमाई 80-85 लाख रुपये के आसपास है.भारत के बड़े शहरों में ज्यादातर लोग सालाना 5-15 लाख रुपये कमाते हैं यानी सिंगापुर में एक व्यक्ति की औसत कमाई भारत के औसत से 5 से 15 गुना ज्यादा है.और ये सिर्फ नॉमिनल कमाई है.जब हम खरीदारी की ताकत (PPP) देखते हैं, तो ये अंतर और भी बड़ा हो जाता है.सिंगापुर छोटा सा देश है, लेकिन पैसे कमाने और वहां के लोगों की जेब भरने में वो दुनिया के सबसे बड़े देशों को भी पीछे छोड़ देता है.

3. छोटा देश, बड़ा पैसा: क्षेत्रफल सिर्फ 735 वर्ग किमी

सिंगापुर का कुल क्षेत्रफल महज 735.7 वर्ग किमी है यानी ग्रेटर बंगलौर से भी छोटा और गोवा से 5 गुना कम है. फिर भी 2025 में कुल GDP $574 बिलियन (नॉमिनल) और PPP में ज्यादा है.
ये दिखाता है कि साइज से नहीं, स्मार्टनेस से कमाई होती है.

4.Fine City: सख्त नियमों से बनी अमीरी

सिंगापुर को मजाक में Fine City कहते हैं क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर जुर्माना लगता है.यहां गम चबाना, थूकना, कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगता है, लेकिन यही सख्ती इसे दुनिया का सबसे साफ, सबसे कम भ्रष्टाचार वाला और सबसे सुरक्षित शहर बनाती है जो विदेशी निवेश और कंपनियों को खींचता है.

5. दुनिया का सबसे व्यस्त पोर्ट,ट्रेड से कमाई

सिंगापुर का बंदरगाह दुनिया के सबसे व्यस्त कंटेनर पोर्ट्स में नंबर 1-2 पर रहता है. यहां से होकर हर साल लाखों जहाज गुजरते हैं यही ट्रेड और फाइनेंशियल हब बनने से प्रति व्यक्ति कमाई इतनी ऊंची है.

6. चार भाषाएं, कई कल्चर, लेकिन एक ही कमाई का फॉर्मूला

यहां अंग्रेजी, मलय, मंदारिन और तमिल चारों आधिकारिक भाषाएं हैं. चीनी (75%), मलय (15%), भारतीय (7-8%) समुदाय मिलकर रहते हैं.फिर भी सबकी कमाई औसतन बहुत ऊंची है क्योंकि अर्थव्यवस्था सबको साथ लेकर चलती है.

7. सबसे लंबी उम्र, सबसे तेज इंटरनेट, सबसे कम टैक्स

  • औसत उम्र: यहां की औसतन उम्र पुरुष 81 साल, महिला 86 साल है.
  •  इंटरनेट स्पीड: दुनिया में सबसे तेज में से एक है.
  • कॉर्पोरेट टैक्स सिर्फ 17%, पर्सनल इनकम टैक्स मैक्स 22% कम टैक्स से कंपनियां और अमीर लोग आते हैं.

8. मर्लायन से लेकर नाइट सफारी तक: पर्यटन भी कमाई का सोर्स

सिंगापुर का सिंबल मर्लायन यानी आधा शेर,आधा मछली है.इसमें पुरानी मछली पकड़ने वाली संस्कृति और नए शेर नाम का मिक्स है.दुनिया का पहला नाइट सफारी यहीं है और World Toilet Organization भी सिंगापुर से शुरू हुई. यहां पर्यटन से हर साल अरबों की कमाई होती है.

9. Ease of Doing Business में नंबर 1: बिजनेस आसान

कई सालों तक World Bank की Ease of Doing Business लिस्ट में नंबर 1 रहा. यहां बिजनेस शुरू करना, टैक्स भरना, प्रॉपर्टी खरीदना सब बहुत आसान और तेज, जिससे विदेशी निवेश आता है और कमाई बढ़ती है.

10. शेर का शहर की कहानी: नाम से लेकर कमाई तक

सिंगापुर नाम दो शब्दों से मिलकर बना है Singa(शेर)+ Pura(शहर). मलय और संस्कृत में इसका मतलब होता है शेर का शहर या Lion City. कहा जाता है कि बहुत साल पहले एक सुमात्राई राजकुमार ने इस द्वीप पर एक शेर देखा था. उसी घटना से इस जगह का नाम सिंगापुर पड़ गया. आज ये Lion City असल में अमीरी का शेर है जहां छोटे से द्वीप ने पूरी दुनिया को टक्कर दे दी.

सिंगापुर का ऐतिहासिक सफर

सैकड़ों सालों से सिंगापुर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक बंदरगाह रहा है.ब्रिटिश औपनिवेशिक काल में यह ब्रिटेन के अधीन था.द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कुछ समय के लिए मलेशिया का हिस्सा रहा. आखिरकार 9 अगस्त 1965 को सिंगापुर ने पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की और एक अलग संप्रभु राष्ट्र बन गया.तब से यह एक संसदीय गणतंत्र है और मजेदार बात ये है कि पूरा देश ही इसकी राजधानी है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *