Last Updated:
सोयाबीन का बीज पोषण तत्वों का पावरहाउस माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो इसे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बनाते हैं. यह न केवल शरीर की कमजोरी दूर करता है, बल्कि कई बीमारियों से निजात दिलाने में भी बेहद लाभकारी है. शाकाहारियों के लिए यह खास तौर पर वरदान साबित होता है. आगे जानिए इसके फायदे…
जो लोग मांस और मछली का सेवन नहीं करते, उनके लिए सोयाबीन का बीज एक शानदार विकल्प है. इसमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों के विकास और शरीर की मरम्मत में मदद करता है. इसका नियमित सेवन करने से ताकत बढ़ती है और थकान भी कम होती है.

सोयाबीन का बीज हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है. इसके सही सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और रक्त संचार भी बेहतर होता है.

सोयाबीन के बीज में कैल्शियम और अन्य कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और फ्रैक्चर के खतरे को कम करते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बलिया की फेमस आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, खासकर अंकुरित सोयाबीन का बीज ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम निकालकर हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है.

सोयाबीन के बीज का सही मात्रा में सेवन स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले कुछ प्राकृतिक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पॉवर को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं.

सोयाबीन का बीज त्वचा में निखार लाने और बालों को मजबूत बनाने में फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा, इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को सुधारता है, कब्ज से राहत देता है और आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.

सोयाबीन के बीज को भिगोकर और अंकुरित करके सुबह खाली पेट सेवन करना बेहद लाभकारी माना जाता है. इसे सब्जी, भूनकर, उबालकर, सूप, सलाद, सोया मिल्क या अन्य व्यंजनों में भी खाया जा सकता है. यह पोषण और ऊर्जा का संपूर्ण स्रोत है, जिसे डाइट में शामिल कर सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है. यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो इसे अपनाने से पहले आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है.