2 मिनट पहलेलेखक: शशांक शुक्ला
- कॉपी लिंक
रक्षाबंधन सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, भरोसे और साथ का प्रतीक है। इस त्योहार के पीछे कई ऐतिहासिक और धार्मिक कथाएं जुड़ी हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय कथा महाभारत काल की है।
कहा जाता है कि जब श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध किया, तो उनकी उंगली में चोट लग गई। तभी द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर श्रीकृष्ण की उंगली पर बांध दिया।
इस छोटे से प्रेम-भाव के बदले श्रीकृष्ण ने जीवनभर द्रौपदी की रक्षा करने और उनके सुख-दुख में खड़े होने का वचन दिया। माना जाता है कि तब से ही इसे रक्षाबंधन के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा और यह भारतीय परंपरा में शामिल हो गया।
इस दिन हर भाई चाहता है कि वो अपनी बहन को कुछ खास और यादगार तोहफा दे, लेकिन हर बार चॉकलेट, कपड़े या पैसे देना अब थोड़ा पुराना तरीका लगता है।
ऐसे में हममें से कई सारे लोग सोचते हैं कि इस बार अपनी बहन को कुछ ऐसा गिफ्ट दें जो उनकी जरूरत का हो और लंबे समय तक काम आए।
ऐसे में आज हम ‘जरूरत की खबर’ में इस रक्षाबंधन बहन को गिफ्ट देने के आइडियाज के बारे में बात करेंगे और साथ ही जानेंगे कि-
- प्रोफेशन और जरूरत के हिसाब से बहन के लिए 5 यूनीक गिफ्ट आइडियाज कौन-से हैं?
- क्या बजट कम में भी यूनीक गिफ्ट दिए जा सकते हैं?
- पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का क्या ट्रेंड है और इसे कैसे बनवाएं?
सवाल- प्रोफेशन और जरूरत के हिसाब से बहन के लिए 5 यूनीक गिफ्ट आइडियाज कौन-से हैं?
जवाब- आप अपनी बहन को उनके प्रोफेशन और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग गिफ्ट दे सकते हैं। अगर वह पढ़ाई कर रही हैं तो ऐसी चीजें दे सकते हैं, जो उनकी पढ़ाई को आसान औऱ बेहतर बनाने में मदद कर सके।
वहीं दूसरी तरफ अगर आपकी बहन वर्किंग हैं या हाउसवाइफ हैं तो भी आप उनकी जरूरत के हिसाब से उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। आइए इन आइडियाज को एक-एक करके ग्राफिक के जरिए समझते हैं।
पढ़ाई कर रही बहन के लिए अगर आपकी पढ़ाई कर रही हैं, तो आप एक पर्सनलाइज्ड नोट के साथ जरूरत की कुछ किताबें दे सकते हैं। साथ ही कुछ और चीजें दे सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

वर्किंग वुमन बहन के लिए अगर आपकी बहन वर्किंग है तो जाहिर सी बात है कि उन्हें बाहर जाना पड़ता होगा। ऐसे में आप उन्हें पर्सनल केयर की चीजें उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
साथ ही आप उन्हें ऐसे गैजेट्स गिफ्ट दे सकते हैं, जो उनके काम को आसान बना सके। आइए इसे भी ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

हाउसवाइफ बहन के लिए अगर आपकी बहन एक हाउसवाइफ हैं, तो उनके लिए गिफ्ट चुनते समय उनकी दिनचर्या, जरूरत और उनके आराम का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है। वे दिनभर घर संभालती हैं, परिवार का ख्याल रखती हैं और खुद के लिए कम समय निकाल पाती हैं।
ऐसे में आप उन्हें ऐसा गिफ्ट दें, जो न सिर्फ उनके काम को आसान बनाए, बल्कि उन्हें थोड़ा सुकून भी दे। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

क्रिएटिव बहन के लिए अगर आपकी बहन पेंटिंग, क्राफ्टिंग, डिजाइनिंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी जैसी क्रिएटिव चीजों में रुचि रखती हैं, तो उन्हें कई सारी चीजें गिफ्ट दे सकते हैं, जो उनके लिए काम की हो सकती हैं।
ये चीजें उन्हें इस फील्ड में करियर बनाने में मदद कर सकती हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- क्या बजट कम हो तो भी यूनीक गिफ्ट दिए जा सकते हैं?
जवाब- बहन के लिए यूनीक गिफ्ट्स का चुनाव करते वक्त आपका बजट चाहे 500 रुपए हो या 50,000 रुपए हर रेंज में ऐसा कुछ जरूर मिल सकता है, जो उनके काम आए।
नीचे 3 बजट रेंज में बहन की जरूरत व प्रोफेशन के हिसाब से यूनीक गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का क्या ट्रेंड है और इसे कैसे बनवाएं?
जवाब- आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि ऐसे गिफ्ट रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाते हैं और यादों में रह जाते हैं। फोटो, नाम या कोई भावनात्मक मैसेज जोड़कर आप इन्हें खास बना सकते हैं।
इसमें आप फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड मग, कुशन, डायरी, ज्वेलरी या मैग्नेट जैसी चीजें दे सकते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं।
बस एक फोटो अपलोड करना होता है और कुछ ही दिनों में गिफ्ट आपके पते पर पहुंच जाता है।
……
जरूरत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जरूरत की खबर- रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों से सावधान: इससे हार्ट और लिवर को खतरा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

त्योहार के सीजन में मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटखोर नकली और केमिकल से बने रंगों वाली मिठाइयां बेचते हैं, जिन्हें खाने से पेट में इन्फेक्शन के साथ कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें
.