Last Updated:
रीवा जिले में डायल-112 वाहन द्वारा कथित अवैध वसूली का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें में डायल-112 का चालक भूसा लदे एक पिकअप वाहन को रोककर पैसे मांगते दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बाद में पुलिस ने कार्रवाई की है.
रीवा में डायल-112 के चालक ने मांगी रिश्वत
रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया था. यहां डायल-112 वाहन के चालक द्वारा भूसा लोड गाड़ी चालक से 300 रुपए की मांग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच करवाई. फिर डायल 112 में ड्यूटी में रहे आरक्षक को निलंबित कर दिया गया.
जांच के दिए गए निर्देश
बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन को रोककर पैसे की मांग की, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. वीडियो सामने आते ही पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे. मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए जांच के निर्देश दिए. जांच के बाद चालक योगेंद्र सिंह पर मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए. वहीं एक आरक्षक को निलंबित किया गया. टीआई की भूमिका की भी जांच के निर्देश जारी किए गए हैं.
पिक वाहन चालक को दी धमकी
रीवा प्रयागराज मार्ग के NH-30 पर अवैध वसूली का वीडियो सामने आया था, जिसमें डायल 112 का भ्रष्ट चालक योगेंद्र सिंह ठाकुर पिकअप चालक को धमकाने और पैसे ऐंठने का काम कर रहा था. योगेंद्र सिंह की तरफ से कहा गया था कि पैसे दो वरना चालान काट दूंगा. इसके बाद अलावा पिक वाहन चालक को धमकी भी दी गई थी. जबकि पीड़ित मिन्नतें करता रहा.
पुलिस प्रशासन की हुई किरकिरी
चालक के विरुद्ध बीएस की धारा 3008 के तहत FIR दर्ज हुई है. बताया जा रहा है कि जांच के बाद और भी पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है. लेकिन इस मामले में पुलिस प्रशासन की किरकिरी जरूर कर दी है.
वहीं रीवा की ही एक दूसरी घटना में डायल 112 काी सक्रियता से दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियों की जान बच गई. जब क्योटी जलप्रपात में छात्रा खुदकुशी करने आई थी, लेकिन उनके छलांग लगाने से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई और लाइफ सेविंग ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.
.