’60 लाख दो नहीं तो बम से उड़ा देंगे…’, सतना में अतीक का गुर्गा बताकर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चिपकाया पोस्टर

सतना के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय कठवरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के नोटिस बोर्ड पर बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्ट …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 09:10:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 09:10:49 PM (IST)

विद्यालय के बाहर धमकी लिखा चस्पा कागज।

HighLights

  1. स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी
  2. अतीक का गुर्गा बताकर लगाया नोटिस
  3. शिक्षकों से मांगी 60 लाख की फिरौती

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय कठवरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के नोटिस बोर्ड पर बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर चिपका हुआ मिला। इस घटना से स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो उनकी नजर नोटिस बोर्ड पर लगे एक संदिग्ध पोस्टर पर पड़ी।

60 लाख की फिरौती मांगी

पोस्टर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी और शिक्षकों से 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पोस्टर में धमकी देने वाले ने खुद को मृतक गैंगस्टर अतीक अहमद का गुर्गा बताया है और लिखा है कि “अतीक मारा गया है, उसके गुर्गे नहीं।” यह लाइन पढ़कर शिक्षकों के होश उड़ गए।

शरारती तत्व की करतूत का संदेह

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टर को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे किसी शरारती तत्व की हरकत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में फायर सेफ्टी पर प्रशासन सख्त, 15 दिन की मोहलत खत्म, अब होगी सीलिंग की कार्रवाई

पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क

गौरतलब है कि इससे पहले भी सतना में जिला न्यायालय और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिनकी जांच अभी जारी है। लगातार मिल रही धमकियों से पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और छात्रों व अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।- प्रेमलाल कुवे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रकरण की जांच करेगी। इस घटना के बाद सब दहशत में हैं।- अरुण पांडेय, हेडमास्टर कठबरिया माध्यमिक विद्यालय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *