युवती ने बाजार में युवक को चप्पलों से पीटा, VIDEO: कटनी में फोटो एडिट कर परेशान करने का आरोप, केस दर्ज – Katni News

युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई। इसका वीडियो आज सामने आया है।

कटनी जिले के स्लीमनाबाद बाजार में गुरुवार को एक युवती ने 42 साल के व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि वह व्यक्ति सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट कर रहा था। इस घटना का वीडियो भी आज शनिवार को सामने आया

.

तस्वीरें एडिट कर की पोस्ट सोशल मीडिया पर की पोस्ट पुलिस के अनुसार उमरियापान निवासी शाकिर मंसूरी (42) काफी समय से युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान कर रहा था। उसने युवती को इंस्टाग्राम पर कई बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, लेकिन युवती हर बार उसे अस्वीकार करती रही। आरोप है कि शाकिर मंसूरी ने युवती की सोशल मीडिया प्रोफाइल से उसकी तस्वीरें लेकर उन्हें एडिट किया। इसके बाद उसने अपनी फोटो के साथ जोड़कर उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब युवती ने ये तस्वीरें देखीं तो वह नाराज हो गई।

युवक को बाजार में देखने पर युवती ने जमकर उसकी पिटाई की।

बाजार में देख कर युवती ने युवक को पीटा गुरुवार को युवती स्लीमनाबाद बाजार में थी। इसी दौरान उसकी नजर आरोपी पर पड़ गई। युवती ने उसे रोका और विरोध जताया। इसके बाद उसने सरेराह चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। बाजार के बीच हुई इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

शिकायत पर मामला दर्ज जानकारी के मुताबिक आरोपी शाकिर मंसूरी मजदूरी करता है और पिछले कुछ दिनों से युवती को लगातार परेशान कर रहा था। घटना के बाद युवती स्लीमनाबाद थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *