हेल्थलाइन के एक रिसर्च के अनुसार, वेट लूज (Weight Loss) करने का वैसे तो अदरक में कोई विशेष गुण नहीं होता, लेकिन इसे कुछ खास चीजों के साथ प्रयोग में लाएं तो यह वजन तेजी से कम कर सकता है. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूर सीखें. तो चलिए जानते हैं कि आखिर अदरक से कैसे वजन कम किया जा सकता है और इसे खाने का सही तरीके क्या हैं.
भूख कंट्रोल करता है – रिसर्च बताती है कि अदरक खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार स्नैकिंग या ओवरइटिंग से बचा जा सकता है.
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है – अदरक शरीर के मेटाबॉलिक रेट को तेज करता है, यानी आप जितनी कैलोरी खाते हैं उसे तेजी से बर्न कर पाते हैं.
पेट की चर्बी घटाता है – कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि अदरक खासतौर पर एब्डॉमिनल फैट यानी पेट की चर्बी कम करने में असरदार होता है.
नींबू के साथ अदरक
वजन कम करने के लिए यह सबसे आसान और पॉपुलर तरीका है. एक गिलास पानी में अदरक को उबाल लें और इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालकर पिएं. इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. नींबू और अदरक का यह कॉम्बिनेशन फैट बर्निंग को तेजी से बढ़ाता है. चाहें तो इसे जिंजर टी या डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी ले सकते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर (ACV) पहले से ही वेट लॉस के लिए मशहूर है. जब इसमें अदरक को शामिल किया जाता है तो इसका असर और बढ़ जाता है. आप चाहें तो अदरक की चाय में एक चम्मच ACV डालकर पी सकते हैं. यह डाइजेशन को दुरुस्त रखेगा और फैट कम करने की प्रक्रिया को तेज करेगा.
ग्रीन टी और अदरक
ग्रीन टी वजन घटाने के लिए बेस्ट मानी जाती है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और कैटेचिन्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं. अगर आप इसमें अदरक मिला लें तो इसका असर दोगुना हो जाता है. यह न सिर्फ कैलोरी बर्न करने में मदद करता है बल्कि भूख भी कंट्रोल करता है.
चाहें तो अदरक को सलाद, सूप या करी में मिलाकर भी खा सकते हैं. यह खाने का स्वाद भी बढ़ाएगा और धीरे-धीरे आपके शरीर पर पॉजिटिव असर भी डालेगा.
सावधानी बरतना जरूरी?
अदरक ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन अगर आपको अल्सर, एसिडिटी, ब्लीडिंग डिसऑर्डर या बहुत ज्यादा लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं को भी अदरक का सेवन लिमिटेड मात्रा में करना चाहिए.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)