Last Updated:
Ginger Health Benefits: अदरक एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, भूख बढ़ाने और गैस-कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करती है. इसकी गर्म तासीर सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश में लाभ देती है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन कम करते हैं तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.
अदरक जिसके बारे में हर कोई जनता है. हर इंसान ने इसे देखा होगा. कई लोग इसे चाय में डालकर पीते है. लेकिन क्या आप जानते है यह अदरक किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है. अदरक पांचन तंत्र को मजबूत करता है. अदरक के सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रहता है, भूख बढ़ाती है और कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है..

अदरक पाचन में तो सुधार करता ही है. अदरक का इस्तेमाल से सर्दी जुकाम आदि में भी राहत मिलती है. सर्दियों में अदरक रामबाण साबित होता है. छोटे बच्चों को अदरक के रस में शहद मिलाकर चटाने से बच्चों की खासी जुकाम ठीक होती है. इसकी गर्म तासीर सर्दी, खांसी और गले की खराश को शांत करने में सहायक होती है. अदरक की चाय इसका एक लोकप्रिय उपाय है.

अदरक के इस्तेमाल और सेवन से सूजन और दर्द का भी निवारण किया जाता है. अदरक का महत्व आयुर्वेद में भी बताया जाता है. बॉडी पेन में अदरक का रस लेने से राहत मिलती है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. बुजुर्गों को अदरक खाने या रस पीने की सलाह दी जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अदरक के सेवन से प्रतिरोध क्षमता मजबूत होती है. इसके सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. अदरक के सेवन से महंगी और अंग्रेजी दवाओं से छुटकारा मिलता है. अदरक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और मौसमी बीमारियों, जैसे सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव करता है. आज भी गांव देहात में लोग अदरक का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल करते है. अदरक की चाय भी पी जा सकती है.

अदरक का विशेष महत्व हमारे जीवन में बताया गया है. आयुर्वेदिक चिकित्सको के अलावा अन्य डॉक्टर भी अदरक के सेवन की सलाह देते है. अदरक मतली और उल्टी की समस्या को कम करने में प्रभावी है, और गर्भावस्था के दौरान होने वाली मॉर्निंग सिकनेस में भी उपयोगी हो सकता है हालांकि अदरक डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए…