Last Updated:
अदरक का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है. इसे कच्चा, सूखा (सौंठ) या पाउडर के रूप में खाया जाता है.सुबह खाली पेट अदरक के छोटे टुकड़े पर नमक और नींबू लगाकर खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. अदरक की चाय भी बेहद…और पढ़ें
दरअसल आयुष चिकित्सा केक्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाली रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ कि आयुष चिकित्सक डॉ आकांक्षा दीक्षित (एमडी आयुर्वेद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर ,राजस्थान) लोकल 18 से कहा कि अदरक हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं.
आकांक्षा दीक्षित के मुताबिक अदरक का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है. इसे कच्चा, सूखा (सौंठ) या पाउडर के रूप में खाया जाता है.सुबह खाली पेट अदरक के छोटे टुकड़े पर नमक और नींबू लगाकर खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. अदरक की चाय भी बेहद लोकप्रिय है, जो सर्दी-जुकाम और गले की खराश को दूर करने में मदद करती है. खाना पकाने के दौरान सब्जियों, दालों और सूप में अदरक डालने से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है. बल्कि शरीर को भी गर्माहट मिलती है.अदरक का रस शहद के साथ मिलाकर लेने से खांसी और बलगम की समस्या कम होती है.
अदरक के फायदे
1. पाचन में सुधार: अदरक भूख बढ़ाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है.
3. सूजन और दर्द में आराम: इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की सूजन को कम करते हैं.
5. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: अदरक शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है.
इन लोगों को भूलकर नहीं करना चाहिए सेवन
अदरक बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.अधिक मात्रा में अदरक खाने से पेट में जलन, एसिडिटी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.गर्भवती महिलाओं को अदरक का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.