अदरक, सौंफ, मिश्री है पाचन का दोस्त, घर पर इस तरह करें इस्तेमाल

Last Updated:

HEALTH CARE TIPS: आज कल पेट दर्द आम समस्या बन गई है. अनियमित दिनचर्या, बाहर का खाना, तनाव और पानी की कमी के कारण अक्सर पेट में ऐंठन, जलन या भारीपन महसूस होता है. ऐसे हल्के दर्द में दवाओं के बजाय घरेलू नुस्खे यानी डॉक्टर के आयुर्वेदिक उपाय असरदार, सुरक्षित और रामबाण साबित हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

खंडवाः आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट दर्द एक आम समस्या बन चुकी है. अनियमित दिनचर्या, बाहर का खाना, तनाव और पानी की कमी के कारण लोगों को पेट में गैस, जलन या भारीपन की शिकायत रहती है. ऐसे में कई लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं,लेकिन हल्के दर्द में कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय भी राहत दे सकते हैं.

Local 18 से बातचीत में डॉक्टर अनिल पटेल बताते हैं कि पेट दर्द के लिए हींग का उपयोग सबसे पुराने और भरोसेमंद घरेलू नुस्खों में से एक है.एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में घोलकर पीने से गैस, पेट फूलना और अपच से होने वाली परेशानी में आराम मिल सकता है. हींग में मौजूद गुण आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

अदरक है पाचन का दोस्त

डॉक्टर बताते हैं कि अदरक को पाचन तंत्र का अच्छा दोस्त माना जाता है.अदरक की चाय या अदरक के रस को शहद के साथ लेने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है और पेट दर्द में राहत मिलती है.अदरक की गर्म तासीर पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में सहायक मानी जाती है.पुदीना भी पेट दर्द में तुरंत राहत देने वाला घरेलू उपाय है. पुदीने के पत्तों का रस या पुदीना चाय गैस और अपच की समस्या को कम करती है. इसमें पाया जाने वाला मेंथॉल पेट को ठंडक देता है.और मरोड़ को शांत करता है.इसके अलावा जीरा पानी पीढ़ियों से पेट दर्द का पारंपरिक इलाज रहा है.एक चम्मच जीरा उबालकर उसका गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी और खट्टी डकार में राहत मिलती है.

सौंफ मिश्री भी पाचन में है फायदेमंद

ग्रामीण इलाकों में आज भी पेट दर्द होने पर सौंफ और मिश्री देने की परंपरा है, जिससे पाचन बेहतर होता है. वहीं हल्दी वाला दूध आंतों को संक्रमण से बचाने और सूजन कम करने में मदद करता है. अगर पेट दर्द कब्ज की वजह से है, तो इसबगोल की भूसी को गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से फायदा मिल सकता है.साथ ही दिनभर गुनगुना पानी पीते रहना भी पाचन के लिए लाभकारी है.डॉक्टर अनिल पटेल का कहना है कि ये सभी उपाय सामान्य पेट दर्द और अपच में राहत दे सकते हैं, लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या बार-बार हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.घरेलू नुस्खे केवल शुरुआती परेशानी में सहायक होते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

अदरक, सौंफ, मिश्री है पाचन का दोस्त, घर पर इस तरह करें इस्तेमाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *