GHMC ने शुरू किया अनमहोत्सवम 2025, लक्ष्य 25 लाख पौधे लगाकर हरित विरासत

Last Updated:

Hyderabad News Hindi: ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने “अनमहोत्सवम 2025” अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत अगले वर्ष तक शहर में 25 लाख नए पौधे लगाए जाएंगे. इस पहल से न केवल पार्कों, सड़कों और खाली स्थानों को हरियाली मिलेगी, बल्कि नागरिकों को भी पौधारोपण में शामिल कर हैदराबाद को एक स्थायी ग्रीन विरासत देने का लक्ष्य रखा गया है.

हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी GHMC ने शहर के पर्यावरणीय भविष्य को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए अनमहोत्सवम 2025 नामक एक महत्वाकांक्षी पेड़ लगाने के उत्सव का शुभारंभ किया है. इस कार्यक्रम का प्राथमिक लक्ष्य अगले वर्ष तक शहर भर में 25 लाख नए पौधे लगाना है. इस पहल के तहत न केवल सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाए जाएंगे बल्कि नागरिकों को भी इसमें सीधे तौर पर शामिल किया जाएगा.

निगम द्वारा शहर के निवासियों के बीच घरेलू पौधों का व्यापक वितरण भी किया जाएगा ताकि हर घर हरियाली का हिस्सा बन सके. अधिकारियों ने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक बहु-स्तरीय रणनीति तैयार की है सार्वजनिक स्थान जैसे पार्कों, सड़कों के मीडियन, फ्लाईओवरों के नीचे के खाली स्थानों और अन्य खुले सरकारी जमीनों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा.

मौजूदा पार्कों को किया जाएगा अपग्रेड
GHMC शहर के लगभग 1500 मौजूदा पार्कों का रेस्टोरेशन और सुधार भी करेगा इसमें सूखे पेड़ों की जगह नए लगाना और घास के मैदानों को हरा-भरा बनाना और पार्क की खुबसूरती बढ़ाना शामिल है. शहर के ग्रीन कवर और बायोडायवर्सिटी को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रजातियों के ऊचे पेड़ और झाड़िया लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इससे पक्षियों और छोटे जीवों के लिए एक बेहतर इकोसिस्टम विकसित होगा. साथ ही कॉलोनियों और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के साथ मिलकर काम करेगा ताकि उनकी ग्रीन जगहों में और पेड़ लगाए जा सकें.

लक्ष्य और महत्व
जीएचएमसी के अनुसार अनमहोत्सवम 2025 का उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि एक स्थायी ग्रीन विरासत बनाना है. यह पहल कई मोर्चों पर फायदेमंद साबित होगी जैसे अधिक पेड़ वायु प्रदूषण और शहर के तापमान को कम करने में मदद करेंगे विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे शहरी इकोसिस्टम को मजबूत करेंगे और हरियाली बढ़ने से हैदराबाद की सुंदरता और भी निखरेगी.

Rupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें

homeandhra-pradesh

GHMC ने शुरू किया अनमहोत्सवम 2025, लक्ष्य 25 लाख पौधे लगाकर हरित विरासत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *