Last Updated:
Ghazipur Street Food: गाज़ीपुर में स्ट्रीट फूड सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं रहा। अब स्वाद, प्रयोग और फूड कल्चर का नया अंदाज़ देखने को मिलता है. इसी बदलती खाने की दुनिया में इंदौरी मसाला सैंडविच ने युवाओं और फूड लवर्स के बीच खास जगह बना ली है. बारीक कटे प्याज़, शिमला मिर्च और टमाटर को सॉस और मसालों के साथ मिलाकर ग्रिल किया गया यह सैंडविच बाहर से क्रिस्पी और अंदर से जूसी होता है। घर पर हो या स्ट्रीट वेंडर की दुकान पर, हर बाइट में चटपटा स्वाद और खुशबू का मज़ा मिलता है, जो इसे सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक स्वादिष्ट अनुभव बना देता है.
गाज़ीपुर. जैसे शहरों में अब स्ट्रीट फूड सिर्फ पेट भरने का ज़रिया नहीं रहा, बल्कि यह स्वाद, प्रयोग और बाहर की फूड कल्चर को अपनाने का माध्यम बन चुका है. इन्हीं बदलते स्वादों में इंदौरी मसाला सैंडविच ने गाज़ीपुर के युवाओं और फूड लवर्स के बीच खास जगह बना ली है. होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुके शेफ विकास बताते हैं कि इंदौरी मसाला सैंडविच की सबसे बड़ी खासियत इसकी सिंपल लेकिन सटीक सब्ज़ियों का चयन है. सामान्य तौर पर इसमें सिर्फ तीन सब्ज़ियां इस्तेमाल होती हैं—प्याज़ (ऑनियन), शिमला मिर्च (कैप्सिकम) और टमाटर. इन सब्ज़ियों को चॉपिंग स्टाइल में बारीक काटा जाता है, जिससे हर बाइट में फ्लेवर बराबर मिलता है.
विकास के अनुसार, कटी हुई सब्ज़ियों को सीधे ब्रेड में भरने के बजाय पहले उन्हें सॉस और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाया जाता है. यही स्टेप इंदौरी सैंडविच को आम वेज सैंडविच से अलग बनाता है. इस मिश्रण में चटनी, टोमैटो सॉस और इंदौरी मसाले का संतुलन रखा जाता है, ताकि स्वाद न ज़्यादा तीखा हो और न ही फीका.
जानें सही तरीका सॉस लगाने का
ब्रेड पर पहले सॉस लगाया जाता है, फिर सब्ज़ियों की लेयर रखकर सैंडविच को कम से कम 5 मिनट तक ग्रिल किया जाता है. ग्रिलिंग के दौरान ऊपर से अमूल बटर लगाया जाता है, जो स्वाद और खुशबू दोनों को बढ़ा देता है. बाहर से ब्रेड हल्की क्रिस्पी और अंदर से जूसी रहती है—यही इसकी पहचान है. स्ट्रीट वेंडर्स आमतौर पर सैंडविच को तवे या ग्रिल पर धीमी आंच में सेकते हैं, जिससे ब्रेड बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम रहती है. ऊपर से डाली गई चीज़ स्लाइस और मेयोनीज़ की हल्की लाइनिंग इसे एक आधुनिक टच देती है, जो आज की युवा पीढ़ी को खास तौर पर पसंद आती है. विकास यह भी बताते हैं कि गाज़ीपुर जैसे शहरों में हर किसी के पास बड़ी मशीनें होना ज़रूरी नहीं है. अगर घर पर सैंडविच मेकर या कमर्शियल ग्रिल नहीं है, तो इसे टोस्टर, तवे या होममेड ग्रिल पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. आज बाजार में अच्छी क्वालिटी की ब्रेड, सॉस और बटर आसानी से मिल जाते हैं, जिससे घर पर भी स्ट्रीट-स्टाइल स्वाद पाया जा सकता है.
इंदौर की स्ट्रीट फूड तकनीक और गाज़ीपुर के घरेलू किचन की सुविधाएं जब दोनों मिलती हैं, तो इंदौरी मसाला सैंडविच सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि स्वाद का एक खास अनुभव बन जाता है. यही वजह है कि गाज़ीपुर में अब लोग इसे सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि घर पर बनाकर भी पूरे शौक से खा रहे हैं.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
.