पीले दांतों से छुटकारा पाएं, इन 5 देसी नुस्खों से मिनटों में चमक लाएं वापस

Last Updated:

दांतों पर जमने वाली पीली परत न केवल मुस्कान को खराब करती है बल्कि मुंह की बदबू और कीड़ों की समस्या भी बढ़ा सकती है. इसे हटाने के लिए कुछ आसान देसी तरीके बेहद मददगार साबित होते हैं. नमक और सरसों का तेल, बेकिंग सोडा और नींबू, नारियल तेल से ऑयल पुलिंग, नीम की दातून और लौंग का पानी जैसे उपाय दांतों की गंदगी हटाकर उन्हें साफ, चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं.

नमक और सरसों के तेल का मिश्रण दांतों पर जमी हल्की पीली परत को ढीला करने में मदद करता है. एक चुटकी नमक में कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाकर उंगली से दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें. यह दांतों की सतह से गंदगी हटाने और मसूड़ों को मजबूत बनाने में सहायक है. इसे हफ्ते में 2–3 बार ही करें ताकि दांतों पर ज्यादा रगड़ न पड़े.

एक मिनट का घरेलू उपाय,नींबू और सोडा से दांत होंगे ज्यादा साफ

बेकिंग सोडा हल्का स्क्रब की तरह काम करता है और नींबू दांतों पर जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है. थोड़ा बेकिंग सोडा लें, उस पर 2–3 बूंद नींबू डालें और 1 मिनट तक दांतों पर लगाएं. यह दांतों की सतह को साफ बनाता है. इसे हफ्ते में सिर्फ 1 बार ही करें, क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है.

साफ दांतों का देसी फॉर्मूला,नीम की दातून फिर हो रही ट्रेंड में

नीम एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. नीम की दातून चबाने से दांतों पर जमा हल्की परत हटती है और मुंह में बैक्टीरिया भी कम होते हैं. इससे दांत स्वाभाविक रूप से साफ दिखते हैं और मसूड़े मजबूत बनते हैं. अगर रोज़ दातून न कर सकें तो हफ्ते में 3–4 बार जरूर करें. यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है और वर्षों से उपयोग में आता रहा है.

दांतों की बदबू और पीली परत दोनों हटाए लौंग का आसान घरेलू पानी

लौंग को पानी में उबालकर उसका कुल्ला करने से दांतों की गंदगी धीरे-धीरे हटती है और दांत साफ दिखते हैं. लौंग में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व मुंह की सफाई में मदद करते हैं और मसूड़ों की सूजन व बदबू को कम करते हैं. दिन में एक बार या हफ्ते में 3–4 बार लौंग के पानी से कुल्ला करना दांतों की प्राकृतिक चमक बढ़ाता है.

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग,दांतों की गहराई में छिपी गंदगी भी हो जाएगी साफ

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक तरीका है, जो मुंह की गंदगी को अंदर से बाहर निकालने में मदद करता है. एक चम्मच नारियल तेल को 5–10 मिनट तक मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें. यह दांतों को चमकदार बनाता है और सांस की बदबू कम करता है. रोज सुबह ब्रश से पहले ऑयल पुलिंग करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पीले दांतों से छुटकारा पाएं, इन 5 देसी नुस्खों से मिनटों में चमक लाएं वापस

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *