किचन में चूहों से छुटकारा: फिटकरी, केरोसिन और घरेलू नुस्खों से मिलेगा आसान…

Last Updated:

किचन में चूहों का आतंक खाने-पीने की चीजों को खराब करने के साथ बीमारियां भी फैलाता है. लेकिन घरेलू नुस्खों से इससे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है. फिटकरी का पाउडर, केरोसिन का छिड़काव और सिर के बाल बिल में डालने जैसे उपाय चूहों को किचन से दूर रखते हैं. साथ ही सफाई और खाने का सामान सीलबंद रखने से भी बड़ा फर्क पड़ता है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

<strong>सीकरः </strong>किचन में चूहों का आतंक अक्सर लोगों को परेशान कर देता है. ये न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करते हैं बल्कि गंदगी फैलाकर बीमारियों का कारण भी बनते हैं ऐसे में फिटकरी, केरोसिन और सिरे के बालों का इस्तेमाल कर आप चूहों का आतंक से छुटकारा पा सकते हैं. फिटकरी और केरोसिन की तेज गंध और कसैला स्वाद चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आता. जब घर या किचन में फिटकरी का छिड़काव किया जाता है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

इसके लिए आप फिटकरी का पाउडर आप अपने घर पर पीसकर बना सकते हैं या फिर बाजार से तैयार पाउडर भी खरीद सकते हैं. इस पाउडर को किचन के कोनों, अलमारी और चूहों के आने-जाने वाली जगहों पर छिड़कना काफी फायदेमंद रहता है. वहीं यदि आपके पास फिटकरी के टुकड़े मौजूद हैं तो उन्हें छोटे हिस्सों में काटकर भी दरारों और छेदों में रख सकते हैं. इस तरीके से चूहे धीरे-धीरे उस जगह से दूरी बना लेते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

अगर आपको पता है कि चूहों का बिल कहां है या वे किस रास्ते से किचन में घुसते हैं, तो वहां फिटकरी का पाउडर या टुकड़े जरूर रखें. इसके अलावा एक और आसान तरीका यह है कि फिटकरी को पानी में घोलकर स्प्रे तैयार कर लें और उसे सीधे चूहों के ठिकाने पर छिड़क दे. इससे गंध फैलकर चूहों को असहज कर देती है और वे बार-बार उस जगह पर आने से बचते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

किचन में रखे खाद्य पदार्थों की खुशबू चूहों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. खासकर अनाज, दालें और मिठाइयां उनकी पहली पसंद होती हैं. इसलिए जहां-जहां खाने की चीजें रखी जाती हैं, वहां फिटकरी के पाउडर का छिड़काव करना फायदेमंद है. इससे चूहा न तो पास आएगा और न ही खाना खराब करेगा. इसके साथ ही खाने-पीने का सामान हमेशा सीलबंद डिब्बों में रखें, ताकि उनकी महक बाहर न निकल पाए.

टिप्स एंड ट्रिक्स

आपको बता दें कि सिर्फ फिटकरी ही नहीं, बल्कि सफाई भी चूहों को भगाने में सबसे बड़ा हथियार है. अगर किचन हमेशा साफ-सुथरी हो और खाने के टुकड़े यहां-वहां बिखरे न हों तो चूहे कम ही आते हैं. किचन की दरारों और छेदों को मिट्टी, सीमेंट या अन्य सामग्री से बंद करना बेहद जरूरी है. वहीं रोजाना कचरा बाहर फेंकें और गीले कपड़े से पोंछा लगाएं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

फिटकरी के अलावा चूहों से छुटकारा पाने के कई देसी नुस्खे भी काम आते हैं. केरोसिन का छिड़काव भी एक कारगर घरेलू नुस्खा है. इसके अलावा सिर के बाल बिल में डालना भी कारगर माना जाता है. वहीं नीम की पत्तियां और पुदीने का तेल भी चूहों को भगाने में मदद करते हैं. इन आसान उपायों से किचन को चूहों के आतंक से बचा सकते हैं.

homelifestyle

किचन में चूहों से छुटकारा: फिटकरी, केरोसिन और घरेलू नुस्खों से मिलेगा आसान…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *