Last Updated:
Dry Skin Home Remedies : बोकारो के मेकअप आर्टिस्ट महेंद्र प्रमाणिक ने गर्मियों में ड्राई स्किन के लिए पानी, डिटॉक्स वॉटर, हायल्यूरोनिक एसिड, विटामिन सी, दूध शहद मास्क और एलोवेरा जेल की सलाह दी है. इसकी मदद से आपकी स्किन हमेशा ग्लो करती रहेगी.
बोकारो: अक्सर गर्मियों के दौरान तेज धूप और पसीना के कारण ड्राई स्किन बड़ी चुनौती बन जाती है और देखभाल की कमी के कारण चेहरे पर हाइपरपिग्मेंटेशन और ब्लेमिश जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिससे चेहरे के चमक फीकी पड़ जाती है. ऐसे में बोकारो के चर्चित मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट महेंद्र प्रमाणिक ने गर्मियों में ड्राई स्किन की देखभाल को लेकर कुछ बेहद आसान और असरदार टिप्स साझा किया है. इस घरेलू इलाज से लोगों को काफी फायदा हो सकता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
महेंद्र प्रमाणिक पिछले 15 सालों से ब्यूटी और हेयर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. उनके अनुभव के अनुसार गर्मियों में थोड़ी सी सावधानी अपनाकर त्वचा को ग्लासी और खूबसूरत बनाया जा सकता है. उनके अनुसार गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है इसके लिए दिनभर में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए. क्योंकि इससे त्वचा अंदर से मॉइश्चराइज रहती है और ड्राईनेस कम होती है. इसके साथ ही अपने खानपान में पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खीरा और संतरा शामिल करना चाहिए. ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं. बल्कि त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखते हैं.
डिटॉक्स वॉटर का करें इस्तेमाल
डिटॉक्स वॉटर भी एक बेहतरीन विकल्प है. इसके लिए पानी में नींबू के स्लाइस और अदरक के पतले टुकड़े मिलाकर पिएं. क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद मिलती है.
सही मॉइश्चराइजर और सीरम का चुनाव
वहीं, गर्मियों में स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर और सीरम का चयन करना जरूरी है. हायल्यूरोनिक एसिड और विटामिन-सी युक्त प्रोडक्ट्स इस मौसम में काफी फायदेमंद होते हैं. ये त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे ब्राइट भी बनाते हैं. इसके अलावा घर पर ही एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद का फेस मास्क बनाकर उपयोग करने से चेहरा चमकदार और सुंदर होता है. क्योंकि दूध और शहद के खास गुण चेहरे को पोषण और निखार देता है. एलोवेरा जेल गर्मियों में त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. क्योंकि इससे सुबह फेस वॉश के बाद लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज रहती है और दिनभर ताजगी बनी रहती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
.