सर्दी में सुपरहिट खट्टे-मीठे फल की चटनी, देसी स्वाद से बीमारियों की छुट्टी

Last Updated:

Berry Chutney Recipe: बेर की चटनी बनाना काफी आसान है. सबसे पहले बेर को अच्छी तरह धोकर उबाला जाता है. जब फल नरम पड़ जाते हैं, तब उन्हें मसालों के साथ अच्छे से कूटकर या पीसकर चटनी तैयार की जाती है.

सीधी. मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में बेर की खट्टी-मीठी चटनी बहुत लोकप्रिय है, खासकर सर्दियों और वसंत ऋतु में जब देसी बेर मिलते हैं. यह चटनी स्वाद में तीखी, खट्टी और मीठी होती है, जो पारंपरिक रोटियों या चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है. विंध्य क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बेर भरपूर मात्रा में मिलती है. यह फल कच्चा खाने, सुखाकर रखने या चटनी बनाकर उपयोग करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. खट्टी, तीखी और हल्की मिठास से भरपूर बेर की चटनी पारंपरिक रोटियों, चावल और सादे भोजन के साथ स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. यही वजह है कि यह चटनी विंध्य की पारंपरिक रसोई का अहम हिस्सा मानी जाती है.

सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ आरपी पौराहा के अनुसार, बेर पोषण तत्वों से भरपूर फल है. इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और आवश्यक खनिज पाए जाते हैं. नियमित रूप से बेर या इसकी चटनी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज से राहत देता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं.

बेर की चटनी की रेसिपी
स्थानीय निवासी प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि बेर की चटनी बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले बेर को अच्छी तरह धोकर उबाला जाता है. जब फल नरम हो जाते हैं, तब उन्हें मसालों के साथ कूटकर या पीसकर चटनी तैयार की जाती है. पारंपरिक तरीके से इसमें गुड़, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा और थोड़ी सी हींग मिलाई जाती है. कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सौंफ और धनिया पाउडर भी डालते हैं, जिससे चटनी और अधिक खुशबूदार और स्वादिष्ट बन जाती है.

सेहत के लिए भी फायदेमंद चटनी
उन्होंने आगे कहा कि बेर और गुड़ का यह खट्टा-मीठा मेल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है. यह चटनी पाचन शक्ति को मजबूत बनाती है, पेट को साफ रखती है और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है. यह शरीर को ऊर्जा देने और खून की कमी को दूर करने में भी मददगार मानी जाती है. जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनके लिए बेर की चटनी एक प्राकृतिक भूख बढ़ाने वाली औषधि की तरह काम करती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

सर्दी में सुपरहिट खट्टे-मीठे फल की चटनी, देसी स्वाद से बीमारियों की छुट्टी

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *