सर्दियों में स्वास्थ्य का सुपरफूड! जंगली बेर से पाएं पेचिश और पेट की परेशानियों में राहत, जानें खाने का तरीका

Last Updated:

Jangli Ber Benefits: सर्दियों में बाजारों में आने वाला खट्टा-मीठा जंगली बेर बच्चों और बड़ों में लोकप्रिय है. इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. चिकित्सक सलाह देते हैं कि पकी बेर को ताज़ा या सुखाकर खाना फायदेमंद है, जबकि कच्ची बेर सीमित मात्रा में ही लेनी चाहिए.

Jangli Ber Benefits: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में मौसमी फलों की बहार आ जाती है, और इन्हीं में सबसे ज़्यादा लोगों को लुभा रहा है खट्टा-मीठा जंगली बेर. बाजारों में आते ही यह फल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.ग्रामीण इलाकों के जंगलों में मिलने वाला यह बेर कुछ ही दिनों के लिए बाजार में आता है. यही वजह है कि इसकी कीमत और लोकप्रियता दोनों तेजी से बढ़ जाती हैं.

विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आर.पी. परोहा बताते हैं कि बेर को ताज़ा ही नहीं, बल्कि सुखाकर भी खाया जा सकता है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ठंड में शरीर को गर्मी देता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. डॉ. परोहा के अनुसार, पकी हुई बेर खाना फायदेमंद होता है, जबकि कच्ची बेर सीमित मात्रा में ही लेनी चाहिए, क्योंकि अधिक विटामिन सी सर्दी-जुकाम की वजह बन सकता है.

उन्होंने बताया कि पकने के बाद बेर में विटामिन सी कम हो जाता है और शुगर की हल्की मात्रा आ जाती है, जिससे यह नुकसान नहीं करता. एक दिन में लगभग 25-30 बेर खाना उचित मात्रा मानी जाती है. बेर को सुखाकर आमचूर, चटनी और कई पकवानों में मसाले के रूप में भी उपयोग किया जाता है. बेर की चटनी स्वाद के साथ-साथ दीपन यानी भूख बढ़ाने का काम करती है. दिलचस्प बात यह है कि बेर पाचन में थोड़ा भारी माना जाता है, लेकिन खूनी पेचिश, सफेद पेचिश या मरोड़ वाली पेचिश में शक्कर के साथ आमचूर का सेवन राहत देता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

स्वास्थ्य का सुपरफूड! जंगली बेर से पाएं पेचिश और पेट की परेशानियों में राहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *